9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की गोलीबारी में राजस्थान का लाल शहीद, दो माह बाद होने वाला था विवाह

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
laxman_jat.jpg

जोधपुर । जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। राजस्थान के जोधपुर जिले की बिलाड़ा तहसील के खेजड़ला निवासी 23 वर्षीय लक्ष्मण राम पिचकिया सीमा पर दुश्मनों का बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए घायल हो गए ।

उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका। जवान लक्ष्मण राम पिचकिया के शहीद होने की जानकारी परिवार और गांव के लोगों को होने के साथ ही हर कोई स्तब्ध रह गया और गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। राजकीय विद्यालय में छुट्टी कर कर दी गई है। सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए। शहीद लक्ष्मण का शव शुक्रवार सुबह गांव पहुंचेगा। इसके पश्चात अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद जवान के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई और बहन है। उनके पिता खेती से जुड़े हैं।

लक्ष्मण का 2 माह बाद विवाह होने वाला था। वे अगले माह के अंत तक लक्ष्मण छुट्‌टी पर आने वाले थे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पड़ोसी देश द्वारा की जा रही लगातार गोलीबारी में इस साल अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को भी सुंदरबनी में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गर्ह। हालांकि जवानों ने भी इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया, सिपाही लक्ष्मण एक बहादुर, प्रेरणादायी और समर्पित जवान थे। देश उनकी शहादत और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा को हमेशा याद रखेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग