7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

पुत्र-पुत्रवधू कोरोना पॉजीटिव, फिर भी सफाई प्रभारी पहुंचा था रिश्वत लेने, अब खुद भी संक्रमित

- कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए, एमजीएच के कोविड-19 वार्ड में कराया भर्ती

Google source verification

जोधपुर.
कोरोना गाइड लाइन का डर दिखाकर झालामण्ड चौराहे के पास पृथ्वीराज नगर में मैरिज गार्डन संचालक से छह हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार होने वाला नगर निगम (दक्षिण) के वार्ड-44-45 का सफाई प्रभारी जांच में शुक्रवार को कोरोना पॉजीटिव पाया गया। उसका पुत्र व पुत्रवधू पहले से कोरोना पॉजीटिव हैं और होम आइसोलेशन होने के बाद भी वह रिश्वत लेने मैरिज गार्डन पहुंच गया था।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत ने बताया कि प्रकरण में छह हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने वाला निगम का सफाई प्रभारी सुरेन्द्र बारासा को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। ऐसे में उसे जेल भेजने की बजाय महात्मा गांधी अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में पुलिस संरक्षण में भर्ती कराया गया।
कोरोना का खौफ : एसीबी ने नहीं ली घर की तलाशी

सफाई प्रभारी के रिश्वत लेते ही पकड़े जाने के बाद एसीबी ने घर की तलाशी लेने की तैयारी कर ली थी। ब्यूरो की टीम घर पहुंचती उससे पहले सफाई प्रभारी के घर में पुत्र व पुत्रवधू के कोविड-19 पॉजीटिव होने का पता लगा। ऐसे में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तलाशी नहीं ली गई।
जिम्मेदार ही कर रहे होम आइसोलेशन का उल्लंघन

घर में साथ रहने वाले दो सदस्यों के कोरोना पॉजीटिव आने पर नियमों के तहत सफाई प्रभारी को होम आइसोलेशन में रहना था, लेकिन वह न सिर्फ बाहर घूम रहा था, बल्कि मैरिज गार्डन जाकर रिश्वत तक ले ली। ऐसे में उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज होनी चाहिए। अब उसके भी संक्रमित होने पर एसीबी टीम सकते हैं और सभी अधिकारी व जवान कोविड-19 जांच करानी होगी।