9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: चिकित्सा प्रभारी के आवास पर स्टाफ ने शराब पार्टी में लगाए ठुमके, कोरोना काल में उड़ाई नियमों की धज्जियां

जोधपुर जिले के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देचू के चिकित्सा प्रभारी के आवास पर बुधवार रात हुई शराब पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
staff liquor party at residence of medical in-charge Dechu jodhpur

देचू (जोधपुर)। कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रहने का आदेश जारी रखा है। इस बीच जोधपुर जिले के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देचू के चिकित्सा प्रभारी के आवास पर बुधवार रात हुई शराब पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे बने चिकित्सा प्रभारी तेजसिंह के आवास पर बुधवार रात स्टाफ ने शराब पार्टी करने के साथ-साथ जमकर ठुमके भी लगाए गए। वहीं उसी समय अस्पताल में मरीज उपचार के लिए भटकते रहे। बताया जाता है अस्पताल में बुधवार रात कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। जिसके चलते रोगी भटकते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो में नर्सिंग कर्मचारी प्रवीण सोलंकी और मनीष गिरी दिखाई दे रहे हैं जिनकी बुधवार रात सात बजे से अस्पताल में ड्यूटी थी।

इस शराब पार्टी को रात को ही सोशल मीडिया पर लाइव भी किया गया। देचू के चिकित्सा प्रभारी प्रभारी इससे पहले कई बार अस्पताल में भी शराब पार्टी कर चुके हैं। जिसकी शिकायतें अधिकारियों को हुई परन्तु तथ्य नहीं मिलने से ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।

कोरोना गाइडलाइन लाइन का उल्लंघन
चिकित्सा प्रभारी के आवास पर बुधवार रात हुई शराब पार्टी में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई। जिले में लगाई गई धारा 144 के अनुसार एक जगह पांच से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते। वहीं शराब पार्टी के वायरल हुए फोटो में 10-15 लोग दिखाई दे रहे हैं।

इनका कहना है
सीएचसी देचू के चिकित्सा प्रभारी के आवास पर शराब पार्टी हुई है तो गलत है। मैं अभी देचू तहसीलदार से रिपोर्ट लेता हूं।
-राजीव शर्मा,एसडीएम, लोहावट

मेरे आवास पर कोई शराब पार्टी नहीं हुई। न ही इसकी मुझे इसकी कोई जानकारी है।
-तेजसिंह,चिकित्सा प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देचू

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग