
विवाद के बाद घरों पर पथराव, दो चोटिल
जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत राजबाग मेघवाल बस्ती में दो पक्षों के विवाद के बाद गुरुवार देर रात मकानों पर पथराव किया गया। छत पर सो रहे दो लोग चोटिल हुए। वहीं मकान के बाहर खड़ी चार पहिया लोडिंग टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के अनुसार मेघवाल बस्ती व पास ही रहने वाले लोगों में देर रात विवाद हो गया। एक पक्ष के युवकों ने मेघवाल बस्ती के मकानों पर पथराव कर दिया। मकान के अंदर व छत तक पत्थर फेंके गए। छत पर सो रहे दो जनों के चोट आई। वहीं, कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। पथराव से एकबारगी खौफ व्याप्त हो गया। लोग घरों से बाहर आए और जवाब में कुछ पत्थर भी फेंके। सूचना मिलने पर थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई मौके पर पहुंचे और समझाइश व डांट-डपटकर एक बारगी सभी को घरों में भेजा। एेहतियात के तौर पर चेतक तैनात की गई। थानाधिकारी का कहना है कि दोनों की तरफ से पत्थर फेंके गए हैं। मौके पर शांति है।
Published on:
10 Jul 2020 04:00 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
