9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के जाते ही एक बार फिर घरों पर कर दिया पथराव, दोनों पक्षों के बारह जनों को किया गिरफ्तार

- राजबाग मेघवाल बस्ती में फिर दो पक्ष आमने-सामने
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस के जाते ही एक बार फिर घरों पर कर दिया पथराव, दोनों पक्षों के बारह जनों को किया गिरफ्तार

पुलिस के जाते ही एक बार फिर घरों पर कर दिया पथराव, दोनों पक्षों के बारह जनों को किया गिरफ्तार

जोधपुर.

सूरसागर थानान्तर्गत राजबाग मेघवाल बस्ती में पुलिस के हटते ही शुक्रवार को एक बार फिर घरों पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बारह जनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते बस्ती में गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने घरों पर पथराव किया था। एक लोडिंग टैक्सी में तोड़-फोड़ की गई थी। एेहतियात के तौर पुलिस की चेतक तैनात की गई थी, लेकिन चेतक के शुक्रवार को हटते ही एक बार फिर विवाद हो गया। कुछ युवकों ने फिर से बस्ती में मकानों पर पथराव किए। जिससे एकबारगी स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हमलावरों बस्ती के रास्तों पर खड़े हो गए और लोगों को मजदूरी पर जाने से रोक दिया। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। साथ ही एक पक्ष से अरूण, अनिल भाटी, संजय भाटी, धर्मेन्द्र उर्फ धेमा भाटी और निकेश, दूसरे पक्ष से रमेश, मनीष, भागीरथ, लालाराम, पिंटू, जितेन्द्र व नेमीचंद को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग