3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के जोधपुर में भूत ने बनाई थी ये अनोखी बावड़ी और महल, एक रात में हुआ था ऐसा काम, देखें तस्वीरें

राजस्थान अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है। इसमें जोधपुर से 90 किलोमीटर दूर रणसी नामक गांव में बनी बावड़ी और महल भी शामिल है। कहा जाता है कि इस बावड़ी और महल को भूत ने बनाया था।

2 min read
Google source verification
photos_of_jodhpur_stepwell_1.jpg

- राजस्थान अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है। इसमें जोधपुर से 90 किलोमीटर दूर रणसी नामक गांव में बनी बावड़ी और महल भी शामिल है। कहा जाता है कि इस बावड़ी और महल को भूत ने बनाया था।

jodhpur_stepwell_photos_1.jpg

- ग्रामीण बताते हैं कि तत्कालीन ठाकुर चिरढाणी गांव के निकट एक नाडी के पास एक भूत के साथ मल्ल युद्ध जीतकर उसे वचनो में बांधकर यह बावड़ी और अपने लिए महल बनवाया।

jodhpur_stepwell_1.jpg

- हालांकि भूत व ठाकुर के बीच हुए गोपनीयता बरतने के वचन का वादा टूट जाने से बावड़ी और महल का हिस्सा कुछ अधूरा रह गया। कहा जाता है कि दिन में मजदूर जो निर्माण करते थे, वो एक रात में कई गुना बढ़ जाता था।

new_photos_of_jodhpur_stepwell.jpg

कहा जाता है कि ठाकुर जयसिंह दरबानों के साथ अपने गांव रणसीगांव गांव आ रहे थे। देर शाम हो चुकी थी और अन्य साथी आगे निकल चुके थे। चिरढाणी गांव के लटियाली नाडी के पास भूत से सामना हुआ और उसने मल्ल युद्ध करने की चुनौती दी।

new_photo_of_jodhpur_stepwell_1.jpg

- ठाकुर ने चुनौती स्वीकार कर उसे पछाड़ दिया। इस पर भूत ने माफी मांगते हुए कहा कि आप जो कहे वो करुंगा। इस पर ठाकुर ने मीठे पानी की बावड़ी तथा अपने लिए महल बनाने के लिए कहा।

photo_of_jodhpur_stepwell_1.jpg

- इस पर भूत ने शर्त रखी कि यह भेद को किसी को नहीं बताएंगे, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ठाकुर ने ठकुरानी को भूत की पूरी कहानी बता दी और उसी रात से महल और बावड़ी का कार्य रूक गया, जो कि आज तक पूरा नहीं हो पाया।