9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीट की तैयारी कर रही छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

देवनगर थानान्तर्गत मसूरिया में न्यू कोहिनूर के पीछे गली-2 स्थित मकान में रविवार दोपहर एक छात्रा ने रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी।
less than 1 minute read
Google source verification
रीट की तैयारी कर रही छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी,  आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

जोधपुर। देवनगर थानान्तर्गत मसूरिया में न्यू कोहिनूर के पीछे गली-२ स्थित मकान में रविवार दोपहर एक छात्रा ने रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी। वह कोचिंग सेंटर में रीट की तैयारी कर रही थी। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया।

पुलिस के अनुसार मूलत: नागौर जिले में परबतसर तहसील के बाजवास हाल न्यू कोहिनूर के पीछे गली-2 निवासी मनीषा (20) पुत्र दयालराम जाट ने रस्सी से पंखे के हुक पर लटककर आत्महत्या की। वह किराए के कमरे में रहकर रीट की कोचिंग कर रही थी। दोपहर में पास वाले कमरे में रहने वाली दो सहपाठी छात्राएं कोचिंग से लौटी तो मनीषा का कमरा अंदर से बंद मिला।

रंजिश के चलते लाठियों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, घटना के बाद पूरे इलाके में फैली सनसनी

आवाज लगाने व दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं आया। मकान मालिक ने भी दरवाजा खोलने का प्रयास किया। बाद में देवनगर थाने से उप निरीक्षक गोविंद व्यास मौके पर पहुंचे।

दरवाजे में हॉल कर कूंदा खोलकर पुलिस अंदर पहुंची तो मनीषा फंदे पर लटकी मिली। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया। देर शाम परिजन जोधपुर पहुंचे। संभवत: सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया। सहपाठी छात्राओं का कहना है कि मनीषा दोपहर दो बजे कोचिंग जाती थी। रास्ते में आने-जाने के दौरान कुछ युवक छींटा काशी करते थे। परिजन को अवगत कराने पर उन्होंने कमरा बदलने की सलाह दी थी।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने परिजनों के साथ मिलकर की वृद्ध की लाठियों पीट-पीट कर की हत्या

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग