
सीमा पर 'मानव तस्करी' एवं 'घुसपैठ' को रोकने के लिए विद्यार्थियों ने बनाया प्रोजेक्ट, आप भी देखें
बासनी (जोधपुर). मोगड़ा स्थित जीत ग्रुप के विद्यार्थियों ने सोमवार को जनोपयोगी प्रोजेक्ट बनाए। रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कोठारी ने बताया कि प्रतीक भंसाली के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ऑटोमेटिक मल्टीलेवल कार पार्किंग का प्रोजेक्ट तैयार किया। इसी प्रकार विनित मेहता के नेतृत्व में केशलेस शोपिंग, प्रो. कुसुम अग्रवाल व प्रो. हरीश ख्यानी ने सौर पेनल की दक्षता में वृद्धि करने का प्रोजेक्ट बनाया। धनराज चौहान एवं श्रवणराम पटेल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सीमा पर मानव तस्करी एवं घुसपैठ को रोकने का प्रोजेक्ट तैयार किया। इस अवसर पर जीत समूह के चैयरमैन डॉ. एसएल अग्रवाल, महानिदेशक नवनीत अग्रवाल, डॉ. केआर आदि ने विद्यार्थियों बधाई दी।
Published on:
13 Jun 2018, 8:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.