25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के 4 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार

jodhpur news jodhpur weather news - सितंबर में गर्मी और उमस का सितम- बीकानेर 41.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रिकॉर्ड

2 min read
Google source verification
सितंबर में गर्मी और उमस का सितम

सितंबर में गर्मी और उमस का सितम

जोधपुर. मानसून के हिमालय की तलहटी की तरफ सरक जाने के कारण सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बादलों का डेरा हटते ही तीखी धूप ने तापमान बढ़ाना शुरू कर दिया है। 4 जिलों में पारा 40 डिग्री को पार कर करने के साथ गया। बीकानेर 41.1, श्रीगंगानगर 40.8, जैसलमेर 40.2 और चूरु 40 डिग्री की गर्मी में झुलसा। बाड़मेर में 38.6 और जोधपुर में 37.6 डिग्री तापमान ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हवा में अत्यधिक नमी के साथ तापमान 40 डिग्री के पास रहने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। पंखे और कूलर से भी राहत नहीं मिल रही थी। पसीने से लथपथ लोग बरसात की उम्मीद लगाए बैठे रहे। मौसम विभाग के अनुसार अब बरसात की संभावना कम ही है।

सूर्य नगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया सुबह से ही तीखी धूप निकलने से गर्मी शुरू हो गई। हवा में आपेक्षिक आद्र्रता अधिक रहने के कारण उमस अपना रंग दिखाने लगी और सुबह 10 बजे तक शहरवासी हलकान होना शुरू हो गए। दोपहर होते-होते तापमान से 37.6 डिग्री तक पहुंच गया। कई दिनों बाद जोधपुर में तापमान स्तर पर पहुंचा, जिसके कारण शहरवासियों को गर्मी का अधिक एहसास हुआ। यहां तक कि शाम और रात को भी उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। केवल एयर कंडीशन में ही राहत मिल रही थी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया बाड़मेर में यह 28.7 और 38.6 डिग्री रहा

अब तक 515.4 मिमी बरसात
जोधपुर में मानसून सीजन में अब तक 515.4 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। वैसे सितम्बर मानसून के लौटने का मौसम है लेकिन इस बार बीस दिन देरी से मानसून आने की वजह से इसके सितम्बर अंत तक बने रहने की संभावना है। इस साल जोधपुर में अब तक 531 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि जोधपुर की वार्षिक बरसात का औसत 360 मिमी है।