
The CPI M said, the government turned down the promises of employment
जोधपुर. सरकार ने हर साल लाखों बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज सरकार अपने वादे से मुकर गई है। माकपा के केंद्रीय समिति के सदस्य और आरसीटू के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल सैनी ने यह बात कही। वे रविवार को नेहरू पार्क स्थित भवन में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। जीवन उपयोगी वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। जीएसटी और नोटबंदी से फुटकर व्यापारी और मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। साथ ही कहा कि प्रदेश की सरकार ने श्रम कानूनों में भारी श्रमिक विरोधी संशोधन किए। वहीं कॉरपोरेट जगत को भारी फायदा पहुंचा। दोनों पाटियों ने कहा कि आगामी चुनाव में ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। सम्मेलन में राज्य सचिव मंडल के सदस्य और आरसीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष तारकेश्वरनाथ तिवाड़ी, राज्य सचिव गोपीकिशन, ब्रजकिशोर और नदीम खान सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। उपस्थित लोगों ने सम्मेलन में प्रस्ताव पास कर प्रदेश के चुनाव में वामपंथी जनवादी व धर्मनिरपेक्ष उम्मीदवारों को विजय दिलवाने के लिए और भाजपा को परास्त करने का निर्णय लिया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पार्टी के जिला सचिव रमेशनाथ, वहीदुद्दीन, हबीबुर्रहमान, सोहन कड़ेला, दिलीपसिंह, राजाराम, दयालराम गुर्जर, कालूराम, बाबू देवासी, शेखर, शेरसिंह और शेषनाथ आदि उपस्थित रहे।
Published on:
25 Nov 2018 06:24 pm
