11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Garlic price – लहसुन के भाव ने ऐसे बढ़ाई किसानों के चेहरे पर चिंता, जानने के लिए पढ़े खबर

Garlic price -लहसुन के भाव लागत से नीचे- जिले में 10 हजार हैक्टेयर में बुवाई- 55 हजार टन उत्पादन का अनुमान- किसानों ने की लहसुन निर्यात को प्रोत्साहन की मांग

2 min read
Google source verification
Garlic price - लहसुन के भाव ने ऐसे बढ़ाई किसानों के चेहरे पर चिंता, जानने के लिए पढ़े खबर

Garlic price - लहसुन के भाव ने ऐसे बढ़ाई किसानों के चेहरे पर चिंता, जानने के लिए पढ़े खबर

Garlic price - जिले में वर्तमान सीजन का लहसुन बाजार में आने से पहले ही किसानों के चेहरों पर चिन्ता की लकीरें आ गई हैं। इसकी वजह बाहर से आने वाले लहसुन से स्थानीय लहसुन के कम भाव में बिकना है। दरअसल जिले में रबी सीजन के दौरान किसान बड़े क्षेत्र में लहसुन की बुवाई करते है। इस बार भी जिले में 10 हजार हैक्टेयर में लहसुन की बुवाई हुई है। क्षेत्र की मंडियों में कोटा व मध्यप्रदेश के लहसुन की आवक शुरू हुई है। जिसका बाजार भाव 20 से 35 रुपए प्रतिकिलो है। स्थानीय लहसुन की अभी खुदाई चल रही है, जो जल्द ही बाजार में आना शुरू हो जाएगा। स्थानीय लहसुन कोटा व मध्यप्रदेश से आने वाले लहसुन से 5 रुपए किलो नीचे बिकता है ऐसे में किसानों को लहसुन की उत्पादन लागत नहीं मिलने की चिंता सताने लगी है।

---
लहसुन की लागत ही 45 रुपए किलो
किसानों का कहना है कि लहसुन की उत्पादन लागत ही 45 रुपए से अधिक है। वर्तमान भावों से लागत ही नहीं निकल पाएगी। ऐसे में सरकार लहसुन के निर्यात को प्रोत्साहित करे और किसानों से लागत मूल्य पर लहसुन की खरीद करे ताकि उत्पादन लागत से होने वाले नुकसान बचाया जा सके।

-----
लहसुन की उत्पादन लागत प्रति बीघा
बीज खर्च - 9000 रुपए
बुवाई - 12000 रुपए
सिंचाई बिल - 4000 रुपए
सिंचाई मजदूरी - 3500 रुपए
जमीन किराया - 2000 रुपए
लहसुन कटाई - 6000 रुपए
पैकिंग व ढुलाई- 3500 रुपए
कुल लागत - 39000 रुपए
- प्रति बीघा प्याज उत्पादन - 8 से 9 क्विंटल
- उत्पादन लागत- 45 रुपए प्रति किलो
--

जिले में वर्तमान सीजन का लहसुन बाजार में आने से पहले ही किसानों के चेहरों पर चिन्ता की लकीरें आ गई हैं। इसकी वजह बाहर से आने वाले लहसुन से स्थानीय लहसुन के कम भाव में बिकना है। दरअसल जिले में रबी सीजन के दौरान किसान बड़े क्षेत्र में लहसुन की बुवाई करते है। इस बार भी जिले में 10 हजार हैक्टेयर में लहसुन की बुवाई हुई है। क्षेत्र की मंडियों में कोटा व मध्यप्रदेश के लहसुन की आवक शुरू हुई है। जिसका बाजार भाव 20 से 35 रुपए प्रतिकिलो है। स्थानीय लहसुन की अभी खुदाई चल रही है, जो जल्द ही बाजार में आना शुरू हो जाएगा। स्थानीय लहसुन कोटा व मध्यप्रदेश से आने वाले लहसुन से 5 रुपए किलो नीचे बिकता है ऐसे में किसानों को लहसुन की उत्पादन लागत नहीं मिलने की चिंता सताने लगी है।