9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नौकर ने तो ऑनलाइन जुएं में गंवा दिए मालिक के लाखों रुपए

जोधपुर। सच में लालच बहुत बुरी भला है। यह तो आपने सुना ही होगा। लेकिन ऑनलाइन जुएं की लत में पढकर जोधपुर के एक नौकर ने अपने ही मालिक के ही लाखों रुपए दांव पर लगा दिए। पहले जीतता गया और एक दिन हार गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब वे लाखों रुपए बैंक में जमा नहीं हो पाए।
less than 1 minute read
Google source verification
इस नौकर ने तो ऑनलाइन जुएं में गंवा दिए मालिक के लाखों रुपए

इस नौकर ने तो ऑनलाइन जुएं में गंवा दिए मालिक के लाखों रुपए

जी हां, यह मामला राजस्थान के जोधपुर का है। जोधपुर के सरदारपुरा थाने इलाके में इस संबंध में 14 अप्रेल को मामला दर्ज हुआ है। सरदारपुरा सी रोड पर एक दुकान है। विष्णु नारायण वैद्य की एक फैक्ट्री और सरदारपुरा सी रोड पर दुकान है। यहां एक नौकर काम करता है। यह नौकर अक्सर ऑनलाइन एप के मार्फत जुआं खेलता था। यह पैसे मालिक के ही लगा देता है। कई बार जीत गया।

ऐसे पकड़ में आया ऑनलाइन खेलने वाला नौकर
मालिक ने गत 5 अप्रेल को दुकान में काम करने वाले सुरेन्द्रसिंह को फैक्ट्री बुलाया था, जहां से उसे एक लाख रुपए और निजी बैंक का चार लाख रुपए का चेक दिया था। बैंक से चार लाख रुपए निकालने के बाद एक लाख रुपए के साथ दुकान पर मालिक के पुत्र सौरभ को देने थे, लेकिन बैंक से चार लाख रुपए निकालने के बाद सुरेन्द्र चंपत हो गया था। दुकान न पहुंचने पर मालिक ने उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। तलाश के बाद पुलिस ने गत आठ अप्रेल को मूलत: सूरसागर थानान्तर्गत राजबाग में सुखराम नगर हाल सिंधियों की गली निवासी सुरेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया था।

................

ऑनलाइन ट्रांसफर किए पांच लाख रुपए
आरोपी ने ऐप के मार्फत ऑनलाइन जुआ खेलकर पांच लाख रुपए गंवाए थे। फिर घबराकर गायब हो गया था। पुलिस ने जुआ खिलाने वाले बतौर मध्यस्थ एक व्यक्ति से पूछताछ भी की। उसने आरोपी के मोबाइल में वह ऐप दिखाया, जिसके मार्फत जुआ खेलता था। उसमें पांच लाख रुपए ऑनलाइन जुआ खिलाने वालों के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग