7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Threat by 007 gang : मकान पर कब्जे के लिए 007 गैंग की धमकी

- लॉरेंस गैंग का गुर्गा रह चुका है एक आरोपी, मोबाइल व्यवसायी की हत्या के मामले में जमानत पर है- मकान मालिक को व्हॉट्सऐप कॉल कर धमकाया, मकान की दीवार पर लिखा रिस्की 007

Google source verification

जोधपुर
हथियार लहराने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाने वाली 007 गैंग (007 Gang) के गुर्गों ने चोखां गांव के नयापुरा में मकान पर कब्जा करने के लिए मालिक को धमकियां दी। साथ ही मकान पर रिस्की 007 गैंग लिख दहशत फैला दी। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस (Police station rajeev gandhi nagar) ने लोकेशन के आधार पर तीन जनों को गिरफ्तार किया। (Lawrence Bishnoi gang’s man arrested)
थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि शेरगढ़ थानान्तर्गत भालू कल्ला निवासी जेठूसिंह पुत्र लखसिंह ने चोखां के नयापुरा में दो-तीन साल पहले भूखण्ड खरीदकर मकान बनाया था और परिवार सहित रहता है। गत 18 नवंबर को उसके मोबाइल पर दो नम्बर से व्हॉट्सऐप कॉल आए। खुद को 007 गैंग का समुन्दरसिंह बताने वाले ने मकान खाली करने के लिए धमकाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकियां दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने मकान की दीवार पर रिस्की 007 लिखकर घरवालों को दहशत में ला दिया। जेठूसिंह ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
मोबाइल नम्बर के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की और मूलत: चामूं हाल सूरसागर निवासी समुन्द्रसिंह पुत्र राजूसिंह, चांदसमा निवासी चैनसिंह पुत्र सवाईसिंह और चामूं थानान्तर्गत देवानिया गांव के पाबू नगर निवासी चतुराराम पुत्र बाबूराम मेघवाल को गिरफ्तार किया।
लॉरेंस गैंग के लिए व्यवसायी की हत्या में था शामिल
आरोपी समुन्द्रसिंह खुद को 007 गैंग का गुर्गा बताता है। वह पंजाब के हार्डकोर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य रह चुका है। रंगदारी के लिए पांच साल पहले सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी वासुदेव इसरानी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वह रैकी करने में शामिल था। पांच साल तक जेल में रहने के बाद वह सालभर पहले ही जमानत पर छूटा था। वह लॉरेंस व 007 गैंग का बताकर लोगों को डराता व धमकाता है।