
कमोडिटी व्यापारी से तीन करोड़ वसूली के लिस धमकियां, व्यापारी गिरफ्तार
जोधपुर।
बासनी थाना पुलिस ने कमोडिटी व्यापारी से तीन करोड़ रुपए वसूली के लिए जान से मारने की धमकियां देने के मामले में शनिवार को बतौर मुख्य आरोपी एक अन्य कमोडिटी व्यापारी को गिरफ्तार किया। हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि पाल लिंक रोड़ निवासी कमोडिटी व्यापारी विनोद पुत्र उम्मेदमल सिंघवी को जान से मारने की धमकियां देकर तीन करोड़ रुपए मांगने के मामले में मथानिया में बस स्टैण्ड के पास ववासी पवन संचेती पुत्र भीकमचंद जैन को गिरफ्तार किया गया। धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर छैलाराम बिश्नोई व पुखराज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया था। पवन संचेती भी कमोडिटी व्यापारी है।
गौरतलब है कि कमोडिटी व्यापारी विनोद सिंघवी व आरोपी पवन संचेती साथ में व्यापार करते थे। विनोद सिंघवी उससे ढाई करोड़ रुपए मांगता है। यह राशि देने की बजाय उसने बदमाशों से धमकाना शुरू कर दिया था। दो अक्टूबर को पुखराज बिश्नोई, श्याम बिश्नोई, अशोक व छैलाराम बासनी गली-8 में विनोद सिंघवी की निर्माणाधीन फैक्ट्री परिसर में पहुंचे थे और सात दिन में डेढ़ करोड़ देने के लिए जान से मारने की धमकियां दी थी। ऐसा न करने पर तीन करोड़ देने के लिए धमकाया गया था।
Published on:
04 Nov 2023 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
