6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने पढ़ाया चालकों को पाठ, फेसबुक और व्हाटस्ऐप से कर सकेंगे शिकायत

पावटा चौराहे पर यातायात पुलिस ने आमजन से जाने सुझाव व समस्याएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 28 Jun 2018, 10:23 AM IST

Jodhpur,jodhpur news,Traffic police,Jodhpur Hindi news,jodhpur latest news,jodhpur traffic police on twitter,

पुलिस ने पढ़ाया चालकों को पाठ, फेसबुक और व्हाटस्ऐप से कर सकेंगे शिकायत

जोधपुर. यातायात शिक्षा व जन जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पावटा चौराहे पर पब्लिक वाहन चालकों को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नियमों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस के अधिकारियों ने इन चालकों को पुलिस के ट्विटर एकाउंट, फेसबुक और व्हा्ट्ऐप नम्बर भी दिए, ताकि वे समस्याओं के बारे में अवगत करा सकें।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) भुवनभूषण यादव ने बताया कि चौराहे पर ऑटो रिक्शा यूनियन, तांगा यूनियन, स्थानीय व्यापारियों व अन्य लोक परिवहन साधनों के पदाधिकारियों को यातायात नियम व गुड सेमेरिटन की जानकारी दी गई। आमजन के साथ ही तांग चालक, ऑटो चालक, सिटी बस चालक व परिचालक और स्थानीय दुकानदारों ने चौराहे पर यातायात की समस्याओं के साथ ही सुझावों से अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने सम्बन्धित यातायातकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रोडवेज बसों के मुख्य सड़क पर खड़ी होने से जाम

स्थानीय व्यवसाइयों ने यातायात पुलिस अधिकारियों को बताया कि रोडवेज बस स्टैण्ड के बाहर तक रोडवेज की बसें खड़ी रहती हैं, जिससे सड़क पर जाम लग जाता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एडीसीपी (यातायात) निर्मला विश्नोई ने अधिकारियों से सम्पर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। तांगा चालकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एसीपी रामसिंह ने तांगे आकर्षक सजावट कर पर्यटन व्यवसाय से जोडऩे के लिए पर्यटन विभाग से बात करने के बारे में जानकारी दी।

पावटा चौराहे से शिकारगढ़ तक आमजन से समझाइश

यातायात पुलिस अधिकारियों ने यातायात कर्मचारियों के साथ ही पुलिसलाइन के अतिरिक्त जाब्ते के साथ पावटा चौराहे से शिकारगढ़ मिनी मार्केट तक व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान आमजन के साथ ही वाहन चालकों से भी समझाइश की गई।

आमजन से व्यवहार सुधारें वाहन चालक

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने ट्रैफिक मार्शल कार्यक्रम में लोक परिवहन के वाहन चालकों और परिचालकों को आमजन से दुव्र्यवहार न करने और यातायात नियमों की पालना करने की अपील की। पुलिस ने बताया कि नियमों की पालना न करने, तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने जैसी शिकायतों की जांच और समुचित कार्रवाई करने के लिए आम यात्री बन कर यातायात पुलिस अधिकारी यात्रा कर फीडबैक लेंगे और फिर कार्रवाई करेंगे।