5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ONLINE SELF DEFENCE–महिलओं को SELF DEFENCE की ट्रेनिंग भी अब ऑनलाइन

- आत्मारक्षा के गुर में शामिल की आधुनिकता- अब तक 4600 से ज्यादा महिलाओं-युवतियों को सिखा चुके सेल्फ डिफेंस

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 25, 2022

ONLINE SELF DEFENCE--महिलओं को SELF DEFENCE की ट्रेनिंग भी अब ऑनलाइन

ONLINE SELF DEFENCE--महिलओं को SELF DEFENCE की ट्रेनिंग भी अब ऑनलाइन

जोधपुर।

आधुनिक समय में महिलाओं-युवतियों की सुरक्षा का एक ज्वंलत मुद्दा है। ऐसे में शहर में महिलाओं की सुरक्षा का कार्य कर रही युवाओं की एक टीम रक्षक फाउण्डेशन ने एक नई मुहिम शुरू की है। संस्था अब मॉडर्न तरीके से ट्रेनिंग देगी और सोशल मीडिया पर महिलाओं-युवतियों को आत्मारक्षा के गुर सिखाना शुरु किया है। रक्षक अध्यक्ष राहुल धूत ने बताया कि देश की हर महिला के लिए आत्मारक्षा के गुर सीखना आवश्यक है, इसलिए संस्था ने ऑनलाइन सेल्फ डिफेन्स ट्रेनिंग शुरू की है। जिसमें आत्मारक्षा के गुर सम्बन्धित वीडियो से महिलाओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। किसी महिला के आत्मारक्षा सम्बन्धित सवाल पूछने के लिए संस्था ने नम्बर की व्यवस्था है। संस्था की ओर से नियमित रूप से इन वीडियो के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। रक्षक के अध्यक्ष राहुल धुत के साथ सेल्फ डिफेन्स एक्सपर्ट व आईटी एक्सपर्ट टीम काम कर रही है। संस्था अब तक 4600 से ज्यादा लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा चुकी है और करीब 3 हजार लड़कियों को कानूनी जानकारी दी है।
-------------

साइबर क्राइम के खिलाफ भी एक्टिव
रक्षक फाउंडेशन 4 साल से जोधपुर शहर में 600 से अधिक सदस्यों के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। संस्था बढ़ते साइबर क्राइम के खिलाफ भी मुहिम शुरु करेगी। संस्था स्कूल, कॉलेज व विभिन संस्थाओं में जाकर सेमिनार आयोजित करेगी व साइबर क्राइम के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी।

------------------
मिशन 2024 लान्च किया
प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म मामलों के खिलाफ रक्षक फाउंडेशन ने मिशन 2024 लान्च किया है। मिशन के तहत रक्षक वर्ष 2024 के अंत तक जोधपुर को महिलाओं के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

--