1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालगाडी का इंजन हांफा, तीन घंटे बंद रही रेलवे फाटक

लोहावट से जोधपुर की ओर जा रही थी मालगाडी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

CL Sharma

•

Updated: 20 May 2018, 12:31 PM IST

train's

Train

लोहावट/जोधपुर.

लोहावट रेलवे स्टेशन के थोडी दूरी पर आगे जोधपुर की ओर जा रही एक मालगाडी के इंजन ने जवाब दे दिया तथा आगे चढाई नहीं चढ पाया। बाद में मालगाडी को वापस लोहावट स्टेशन पर लाया। इस दौरान यहां पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बनी फाटक करीब तीन घंटे तक बंद रही। इससे वाहनचालकों को खासी परेशानी का सामना करना पडा। जानकारी के मुताबिक फलोदी की ओर से जोधपुर की तरफ एक मालगाडी करीब पोने बारह बजे जा रही थी।

लोहावट स्टेशन से निकलने के करीब एक-डेढ किलोमीटर आगे चढाई पर मालगाडी का इंजन हाफ गया तथा मालगाडी खडी हो गई। बाद में मालगाडी को वापस लोहावट स्टेशन पर बैक लाया गया। इस दौरान कस्बे से जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे को जोडने वाली सडक पर स्थित रेलवे फाटक बंद कर दी गई। बाद में पीछे से आई एक ओर मालगाडी को लाइन संख्या तीन से निकाला गया।

इसके बाद इस मालगाडी को ओर पीछे ले जाया गया। उसके बाद यह मालगाडी तीन घंटे बाद आगे जोधपुर के रवाना हुई। वही रेलवे फाटक के तीन घंटे तक बंद रहने से वाहनचालकों को परेशानियां उठानी पडी। वाहनचालक एक-डेढ किलोमीटर से आरओबी से होकर गुजरे।