9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दर्ज हुई ट्विटर CEO के खिलाफ FIR, जानें ऐसा क्या किया जिससे मच गया बवाल

राजस्थान में दर्ज हुई ट्विटर CEO के खिलाफ FIR
2 min read
Google source verification
twitter ceo jack dorsey controversy FIR lodged in Jodhpur

जोधपुर।

भारत यात्रा के दौरान ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) के खिलाफ बासनी थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। उप निरीक्षक मामले की जांच करेंगे।

पुलिस के अनुसार कृष्णा नगर निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र श्यामलाल ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर ट्विटर सीइओ जैक डोरसे के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया है। आरोप है कि ट्विटर सीइओ जैक डोरसे गत दिनों भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने एक फोटो ट्वीट किया था। जिसमें डोरसे के हाथ में एक पोस्टर दिखाया गया था। पोस्टर में की गई टिप्पणी को ब्राह्मण समाज ने आपत्तिजनक और समाज के खिलाफ षड्यंत्र माना था।

CEO
jack dorsey
controversy FIR lodged in Jodhpur " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/06/1_2_3803809-m.jpg">

ये लिखा था पोस्टर में
भारत दौरे पर आए डोरसे एक तस्वीर में पोस्टर लिए हुए दिखाई दिए थे। इस पोस्टर को ब्राहम्ण विरोधी बताया गया है। पोस्टर पर लिखा था 'ब्राह्मणवादी पितृसत्ता का नाश हो'। सोशल मीडिया पर इस पोस्टर के सार्वजनिक होने पर डॉर्सी विवादों में घिर गए और दक्षिणपंथी समूहों के निशाने पर आ गए।

विवाद बढ़ा तब मांगी माफ़ी
विवाद के तूल पकड़ने के बाद हालांकि ट्विटर इंडिया ने माफी मांगी थी। ट्विटर की कानूनी, नीति और सुरक्षा प्रमुख विजया गड्डे ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मुझे इसके लिए खेद है। यह हमारे विचारों का प्रतिबिंब नहीं है। हमे एक निजी फोटो उपहार के रूप में प्राप्त हुआ था। हमें और अधिक विचारशील होना चाहिए था।' उन्होंने लिखा, 'ट्विटर सभी के लिए निष्पक्ष मंच होने का प्रयास करता है। हम यहां ऐसा करने में नाकाम रहे हैं और हमें भारत में अपने ग्राहकों की सेवा करने के लिए बेहतर करना होगा।'

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग