9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र सरकार की उजाला योजना दिखा रही अंधेरा, सालभर से नहीं आया एसी, 6 महीने से पंखे भी बंद

- डाकघर में उजाला योजना के तहत एक साल बाद भी नहीं आया एसी
2 min read
Google source verification
Jodhpur,Central govt,Jodhpur Hindi news,Central govt schemes,jodhpur latest news,UJALA Yojana Scheme,

केंद्र सरकार की उजाला योजना दिखा रही अंधेरा, सालभर से नहीं आया एसी, 6 महीने से पंखे भी बंद

- केवल ट्यूबलाइट और एलईडी बल्ब से चल रहा काम

जोधपुर . केंद्र सरकार की उजाला योजना के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) की ओर से देशभर के डाकघरों में सस्ते व कम बिजली खपत वाले एसी उपलब्ध करवाने की योजना खटाई में पड़ गई है। जोधपुर सहित प्रदेश के डाकघरों में एक साल से एयर कंडीशनर नहीं आया है, उलटा पिछले छह महीने से सिलिंग फैन की आपूर्ति गड़बड़ा गई है। ऐसे में वर्तमान में डाकघर में केवल ट्यूबलाइट और एलईडी बल्ब ही उपलब्ध हो पा रहे हैं। पिछले साल राजकॉम्प इन्फ ो सर्विसेस लिमिटेड तथा ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ हुए समझौते के तहत डाक विभाग ने ऊर्जा के उत्पाद अपने काउंटर पर उपलब्ध करवाने शुरू किए। जोधपुर में रेलवे स्टेशन स्थित मुख्य डाकघर से मार्च 2017 में ट्यूबलाइट, बल्ब और पंखों की बिक्री शुरू हुई। ईईएसएल ने फाइव स्टार सुपर एफिशिएंटी एसी बेचने की भी घोषणा की थी। इसके लिए पेम्फलेट छपवाकर भी बांटे गए। यह एसी 1000 वाट का था जो 35 हजार रुपए में आमजन को मिलता। इसमें तीन साल की किश्तें और 40 फीसदी बिजली की बचत का प्रावधान था। इसके लिए पैनासोनिक, सेमसंग, डेकन जैसी कम्पनियों ने एसी के लिए टैण्डर भी भरे, लेकिन आज तक डाकघर के काउंटर पर एसी नहीं पहुंच पाया है।

वर्तमान में केवल ट्यूबलाइट व बल्ब
ईईएसएल की ओर से अब तक 9 वाट का एलईडी बल्ब, 40 वाट की चार फीट लंबी ट्यूबलाइट और 50 वाट का पंखा उपलब्ध करवाया गया है। एलईडी बल्ब की कीमत 65 रुपए है। ट्यूबलाइट 230 रुपए में मिल रही है। उषा कम्पनी का 50 वाट का पंखा केवल 1150 रुपए में उपलब्ध है। वर्तमान में केवल ट्यूबलाइट व बल्ब ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। पंखे की आपूर्ति आगे से नहीं हो पा रही है।

एक साल में डाकघर से कितनी बिक्री

उत्पाद बिक्री
पंखा 382

ट्यूबलाइट 3700
एलईडी बल्ब 7787

एसी की नहीं हुई आपूर्ति
डाकघर केवल ईईएसएल कम्पनी द्वारा उपलब्ध करवाए गए उत्पाद की बिक्री करता है। एसी की आपूर्ति अभी तक नहीं हुई है।

कृष्णकुमार यादव, निदेशक, डाक सेवाएं जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग