10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
एक साल से कई शिकायतों के बाद जागा डिस्कॉम, ट्रांसफार्मर लगा कम की परेशानी
Play video

एक साल से कई शिकायतों के बाद जागा डिस्कॉम, ट्रांसफार्मर लगा कम की परेशानी

मंडोर-बनाड़ पत्रिका में 14 मई को प्रकाशित समाचार के बाद जागा डिस्कॉम
Google source verification

 

बनाड़. नगर निगम के वार्ड संख्या 57 के अंतिम छोर पर बसे एकता नगर और रमजान हत्था के बीच वाले शहरी सीमा में आने वाले आबादी क्षेत्र के लोगों को अब न तो घरों में वोल्टेज की कमी से जूझना पड़ेगा और ना ही दिन भर वोल्टेज में उतार चढ़ाव के कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण जलने की समस्या सामने आएगी। क्योंकि अब इस इलाके में विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डिस्कॉम की ओर से नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और यह सब संभव हो पाया है राजस्थान पत्रिका के मंडोर बनाड पत्रिका हाइपर में प्रकाशित समाचार के बाद।
गौरतलब है कि पत्रिका के मंडोर बनाड़ हाइपर में गत 14 मई को एक साल बाद भी नहीं मिला ट्रांसफ ार्मर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार में डिस्कॉम के अधिकारियों की लेटलतीफ ी व लापरवाही के चलते बिजली से जुड़ी कई समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। डिस्कॉम के अधिकारी भी हरकत में आए और गुरुवार को ही नया ट्रांसफार्मर लाकर डीपी पर रख दिया।

 

विद्युत व्यवस्था में हुआ व्यापक सुधार

पिछले लंबे समय से एकता नगर और रमजान हत्था के बीच वाले इलाके में रहने वाले लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं से काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। इस इलाके में न तो पर्याप्त वोल्टेज मिल पा रहे थे जिसकी वजह से लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण तक नहीं चल पा रहे थे। लेकिन अब यहां नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं से ना केवल छुटकारा मिला है। बल्कि पर्याप्त वोल्टेज मिलने से लोगों को काफी राहत मिली है।