
umaid hospital jodhpur, hospitals in jodhpur, poor conditions of hospitals in jodhpur, SN Medical College, jodhpur news
जोधपुर . महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट से रेफर होकर उम्मेद अस्पताल आई छह साल की मासूम बच्ची को बिना इलाज किए वापस उसी अस्पताल रवाना करने की बात पर मामला गरमा गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मामला शांत करवाया। दरअसल, सोमवार को महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट से पाली निवासी छह वर्षीय सिदरा पुत्री हिबजुरहमान को उल्टी दस्त की शिकायत के चलते उम्मेद अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन नर्सिंगकर्मियों व रेजीडेंट डॉक्टर ने बच्ची का इलाज करने से इनकार कर दिया और वापस महात्मा गांधी अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इस बीच बात इतनी बिगड़ गई कि परिजन छह साल की मासूम को लेकर अस्पताल परिसर में स्थित गैराज के पेड़ के नीचे बहुत देर तक बैठे रहे। विवाद बढ़ते देख अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को वार्ड में शिफ्ट किया।
जानकारी के अनुसार पाली निवासी बच्ची झुलसने के बाद करीब दस दिन तक वहीं पर भर्ती रही। इसके बाद बच्ची को 20 फरवरी को उम्मेद अस्पताल भेजा गया। जहां से बच्ची को उसी दिन गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में रेफर कर दिया। सोमवार को उल्टी दस्त की शिकायत पर गांधी अस्पताल ने बच्ची को उम्मेद अस्पताल भेजा, लेकिन वहां पर उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया।
Published on:
06 Mar 2018 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
