23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

jodhpur : होली स्नेह मिलन में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने भी कार्यकर्ताओं के साथ लगाए ठुमके

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी के होली स्नेह मिलन समागम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता एक-दूसरे को होली की बधाई देते नजर आए और पुष्पों की होली खेली। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत चंग की थाप पर झूमते दिखे। उनको कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठा लिया। विधायक सूर्यकांता व्यास होली गीत गाती नजर आईं।

Google source verification

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर के केशव परिसर में आयोजित होली स्नेह मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अतिथियों का तिलक व मौली बांधकर सत्कार किया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महामंत्री करणी सिंह खीची सहित कई कार्यकर्ताओं ने मंचासीन अतिथि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, महापौर वनिता सेठ, प्रतापपुरी महाराज, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के वटवृक्ष रूपी 75 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का साफा, शॉल श्रीफल भेंट करके संगठन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया।नाचते-गाते पहुंचे कार्यकर्ता

ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक और ड्रमर नाथूलाल सोलंकी ने समां बांध दिया। नाथूलाल अपनी पूरी टीम के साथ ज्यों ही मंच पर आए तो कार्यकर्ता झूमने लगे। नाथूलाल ने शहनाई और नगाड़ों की ऐसी प्रस्तुति दी कि होली स्नेह मिलन का यह आयोजन यादगार बन गया। राजस्थानी साफों से सजी धजी उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और होली के गीत सुनाए। राजस्थानी धुनों पर शहनाई की स्वरलहरियों ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर दिया। अनेक मण्डल से कार्यकर्त्ता चंग लेकर नाचते गाते पहुंचे।

क्या बोले भाजपा नेता

हर कार्यकर्ता भाजपा के लिए अहम है। अब कार्यकर्ता का दायित्व बढ़ गया है।

– गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जलशक्ति मंत्रीसंगठन ही शक्ति है। हर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करे।

– राजेन्द्र गहलोत, राज्यसभा सांसद

ये भी मंच पर मौजूद रहे

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, प्रदेश संयोजक सोनिया रामचन्दानी, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा शशि प्रकाश प्रजापत, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, जगराम विश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनसिंह भाटी, नरेन्द्र कच्छवाह, देवेन्द्र जोशी, उपमहापौर किशन लड्ढ़ा, अतुल भंसाली, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राजेन्द्र पालीवाल, कमलेश पुरोहित, उपेंद्र दवे,नरेश सुराणा, जगदीश धाणदिया, विजय राजोरिया, सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।