9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018- कांग्रेस भारत माता की नहीं ‘सोनिया माता’ की जय बोलती है— वसुंधरा राजे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Vasundhra Raje election 2018 campaign speech in osiyan, Jodhpur

Vasundhra Raje election 2018 campaign speech in osiyan, Jodhpur

जोधपुर/ओसियां। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को जोधपुर जिले में अपनी पहली चुनावी सभा ली। ओसियां विधानसभा क्षेत्र के खेल मैदान में हुई सभा में उन्होंने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। उनके हमले के केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे। राजे ने ओसियां क्षेत्र में किए गए कार्य गिनाए। साथ ही कांग्रेस को सांप्रदायिक पार्टी बताया। करीब 15 मिनट के भाषण में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गिनाईं। साथ ही कमल के फूल की वोट अपील भी की। राजे ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस भारत माता की नहीं सोनिया माता की जय बोलती है।

आइए आपको बताएं वसुंधरा राजे के भाषण के कुछ अंश


-कांग्रेस ने वोटों का फायदा लेने का काम किया
-कांग्रेस ने 50 साल का हिसाब नहीं दिया
-कांग्रेस वाले भारत माता को नहीं मानते
-कांग्रेस से कौन बनेगा मुख्यमंत्री, 6 दावेदार
-कांग्रेस को 50 सालों में गरीबों की याद नहीं आई
-हमने महिलाओं को उनके पैरों में पर खड़े करने का काम किया
-दुष्कर्म के मामले में 9 लोग फांसी की सजा पा चुके हैं
-ये जनता का चुनाव है
-हम सबको विकास का रास्ता पकड़ना है

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग