11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में संभालेंगे मोर्चा

छत्तीसगढ़ में चरणों में विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब प्रदेश भाजपा की टीम मध्यप्रदेश जाकर वहां पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
mp election 2018

mp election 2018 : भाजपा के ये दिग्गज नेता दाल-चावल से भर रहे पेट,कुछ ऐसी है इनकी स्थिति

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चरणों में विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब प्रदेश भाजपा की टीम मध्यप्रदेश जाकर वहां पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेगी। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बालाघाट और पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर को भोपाल भेजा जा रहा है। 36 अन्य वरिष्ठ नेताओं को मध्य प्रदेश की चुनावी जिम्मेदारी देकर भेजी गई है। मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का भी जाना तय है। फिलहाल पार्टी ने उनका कार्यक्रम जारी नहीं किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी मध्य प्रदेश के साथियों की मदद करने के लिए यहां के वरिष्ठ लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक सांवला राम डहरे और निर्मल सिन्हा पहले ही मध्य प्रदेश रवाना हो गए हैं।

वहीं बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर सहित 35 कार्यकर्ता शुक्रवार को मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 28 नवम्बर को मतदान होना है। 48 घंटे पूर्व वहां भी चुनावी शोर-गुल थम जाएगा। इस हिसाब से 26 नवम्बर तक इन नेताओं की वापसी हो जाएगी।

कार्यकर्ताओं को भी भेजा
भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को भी मध्य प्रदेश के चुनाव में लगा दिया है। कवर्धा के कार्यकर्ताओं को बैहर, बिछिया, डिंडौरी और मंडला भेजा जा रहा है। कोरिया जिले के कार्यकर्ता कोतमा में जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे। पेंड्रा की टीम पुष्पराजगढ़ में लगेगी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग