2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसाराम पहुंचे जोधपुर, कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया सेंट्रल जेल

नई दिल्ली एम्स में स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद आसाराम को एक सप्ताह बाद विमान से जोधपुर लाया गया है। दिल्ली व जोधपुर पुलिस की निगरानी में आसाराम जोधपुर पहुंचे। इसी के साथ आसाराम की जोधपुर सेंट्रल जेल वापसी हो गई।

2 min read
Google source verification

image

Nidhi Mishra

Sep 24, 2016

asaram reached Jodhpur

asaram reached Jodhpur

अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में तीन साल से जोधपुर सेन्ट्रल जेल में बंद आसाराम को दिल्ली एम्स में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद शनिवार को हवाई मार्ग से जोधपुर लाया गया। जिसके लिए पुलिस ने एक बार फिर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। इस वजह से आसाराम समर्थक सुबह से एयरपोर्ट, रातानाडा, जोधपुर कारागृह, गवर्नमेंट प्रेस और मोहनपुरा पुलिया के आसपास दिखाई दिए। ये समर्थक जोधपुर रेलवे स्टेशन के दूसरे द्वार व पटरियों के साथ रेलवे लोको कॉलोनी तक भी देखे गए। कुछ समर्थक अनजाने में सुनवाई की उम्मीद में कोर्ट के आसपास भी नजर आए।

ALSO READ- उरी हमला: थार एक्सप्रेस के यात्री आतंकित, बोले 'पाकिस्तान जा तो रहे हैं बस सलामत लौट आएं'

सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद गत 17 सितम्बर को सुरक्षा के बीच आसाराम को हवाई मार्ग से दिल्ली ले जाया गया था, जहां एम्स में उनके स्वास्थ्य की जांच की गई थी। दो दिन के इंतजार के बाद शुक्रवार को टिकट हुए। एेसे में शनिवार सुबह दिल्ली से जोधपुर के लिए रवानगी हुई। आसाराम के साथ एडीसीपी (पूर्व) श्रीमन मीना तथा शास्त्रीनगर थानाधिकारी अमित सिहाग ने हवाई जहाज में सुरक्षा का जिम्मा संभाला। जबकि महामंदिर थानाधिकारी भवानी सिंह व अन्य पुलिस कांस्टेबल शाम को रवाना हुए। इससे पहले कुछ अधिकारी व सिपाही शुक्रवार सुबह जोधपुर पहुंच गए थे।

ALSO READ- जब पुलिस थाने में लगा पुलिस कमिश्नर का दरबार...

अपने ही गुरुकुल की नाबालिग के साथ दुराचार के आरोप में जेल में बंद आसाराम के जोधपुर लौटने के कारण उसके समर्थक जोधपुर में जुटना शुरू हो गए थे। ये समर्थक शुक्रवार को जोधपुर पहुंच गए थे। कुछ समर्थक पाल स्थित आसाराम आश्रम तो कुछ दूसरे स्थानों पर रुके। ये समर्थक शनिवार सुबह से जोधपुर सेंट्रल जेल, न्यू गवर्नमेंट स्कूल, गवर्नमेंट प्रेस के बाहर और मोहनपुरा पुलिया के आसपास दिखाई दिए।

ALSO READ- पाक के खिलाफ जोधपुर का गुस्सा उबाल पर, युवा बोले 'खून से तिलक करो गोलियों से आरती'

इसके मद्देनजर जेल प्रशासन ने सेंट्रल जेल की सुरक्षा और कड़ी कर रखी है। ध्यान रहे कि आसाराम यौन शोषण के मामलों में जेल में बंद है। आसाराम के वापस जोधपुर जेल पहुंचने के कारण ही उसके समर्थक भारी संख्या में शहर और उसके आश्रम में पहुंचे हैं।

Story Loader