
Parnami - Gehlot
जोधपुर . प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर शनिवार को जोधपुर में संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि मोदी के आगमन पर आयोजित सभा के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रवार विधायकों को लक्ष्य दिया गया और सभा में करीब पांच लाख लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों के विधायक सांसद जनप्रतिनिधि मंत्री आदि मौजूद रहे। रिफाइनरी के दुबारा उद्घाटन को लेकर पूछे गए सवाल पर परनामी ने कहा कि पूर्व में किया गया उद्घाटन कर्जे का उद्घाटन था जबकि प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होने वाला उद्घाटन विकास की गंगा बहाएगा। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के साथ भाजपा शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, जेडीए चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़, केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी आदि मौजूद रहे।
तीन तलाक एक अंधविश्वास था: मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय राज्य मंत्री अल्प संख्यक मामलात और संसदीय कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तीन तलाक एक कुरीति थी, एक अंधविश्वास था। वे बोले कि देश में मौजूद तमाम कुरीतियों व कुप्रथाओं को मिटाने के लिए समय समय पर पहले भी कई फैसले हुए हैं। मोदी सरकार ने तीन तलाक पर जो फैसला किया है। उससे निश्चित तौर पर कुरीतियां खत्म होंगी। इससे महिलाओं को पूरा संवैधानिक अधिकार मिलेगा। वे शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। पत्रकारों से बातचीत में नकवी ने कहा कि सरकार की ओर से तीन तलाक विधयेक मुस्लिम महिलाओं की भलाई के लिए है। जोधपुर में प्रस्तावित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी जोधपुर पहुंचे हैं।
विकास का मसौदा, वोट का सौदा नहीं
उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास का मसौदा वोट का सौदा नहीं है। हम आखिरी पायदान तक खड़े व्यक्तियों तक विकास की रोशनी पहुंचाना चाहते हैं। जब हम बिना तुष्टिकरण के सशक्तिकरण की बात करते हैं तो आखिरी पायदान पर खड़े आदमी तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ काम करते हैं। जो जरूरतमंद हैं, जो कमजोर हैं, जो पिछड़ा है, उस तक विकास पहुंचना चाहते हैं।
Published on:
30 Dec 2017 05:47 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
