
bomb blast in ISRO
कुड़ी भगतासनी स्थित इसरो के सेंटर में मंगलवार सुबह जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सहमे लोग घर से बाहर आए और उन्हें इसरो में बम धमाके की खबर मिली। इसरो से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और दमकलें मौके पर पहुंच गई।
दरअसल इसरो, जिला कलक्टर और पुलिस कमिश्नर ने इसरो में पुलिस सहित कई विभागों की मॉक ड्रिल आयोजित थी। सुबह करीब 11.05 बजे इसरो ने धमाके की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जहां से वायरलेस के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व दमकलों को भी सूचित किया गया। यहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि ये मॉक ड्रिल थी।
जिला कलक्टर और पुलिस कमिश्नर इसरो के साथ मिलकर विभिन्न विभागों के लिए एक्सरसाइज कर रहे थे। इस दौरान संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का रेस्पॉन्स टाइम देखा जाता है। ये नोट किया जाता है कि किसी आपात काल की स्थिति में ये लोग कितने सतर्क रहते हैं। उनका मौके पर पहुंचने का समय नोट किया जाता है, जिससे एेसी स्थिति से निपटने और लोगों की राहत के लिए उनकी गंभीरता को परखा जाता है। फिलहाल इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस के रेस्पॉन्स टाइम का भी आकलन किया जा रहा है। मौके पर चिकित्सा विभाग की टीम भी पहुंची है।
Published on:
30 Nov 2016 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
