17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में होगा अब तक का सबसे भव्य लाइट एंड साउण्ड शो, शहर देख सकेगा वीर दुर्गादास राठौड़ की वीरगाथा

रावण का चबूतरा मैदान में दुर्ग गाथा शो 11 से  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nandkishor Sharma

•

Updated: 6 Oct 2017, 3:34 PM IST

light and sound show Durg Gatha in Jodhpur

light and sound show Durg Gatha in Jodhpur

आदर्श विद्या मंदिर प्रबंध समिति, जोधपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम जोधपुर के तत्वावधान में दुर्ग गाथा 11 अक्टूबर से रावण के चबूतरा मैदान में होगा। इसमें प्रवेश पूर्ण नि:शुल्क रहेगा। शहर के अब तक के सबसे भव्य पांच दिवसीय लाइट एंड साउण्ड शो की सफलता के लिए रातानाडा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में आमंत्रण पत्र अर्पित कर प्रार्थना की गई। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मसूरिया स्थित दुर्गादास स्मारक पहुंचे और वहां स्थित प्रतिमा के समक्ष निमंत्रण पत्र रखकर सम्मान प्रकट किया गया। इस अवसर पर निर्मल गहलोत ने निर्देशक अरु व्यास, जसवंत गर्ग, आनंद जोशी, भागीरथ वैष्णव, मनोज बोहरा, हिमांशु, कृष्ण पटेल व नरेन्द्र पुरोहित सहित कई लोग उपस्थित थे।

150 फीट लंबा 50 फीट चौड़ा किलेनुमा मंच होगा

समिति के महासचिव निर्मल गहलोत ने बताया कि दिल्ली से मंच का मॉडल बन कर आ चुका है। जोधपुर के इतिहास का सबसे भव्यतम लाइट एंड साउंड टेक्नो शो होगा। इसके लिए रावण का चबूतरा मैदान में 150 फीट लंबा 50 फीट चौड़ा मंच बनेगा। यह सामान्य मंच ना होकर किलेनुमा मंच होगा। शो के पात्र जगह-जगह नजर आएंगे। किलेनुमा मंच पर युद्ध के दृश्य में हाथी, घोड़े और ऊंट का प्रयोग भी होगा। इसमें जोधपुर के करीब 300 से अधिक कलाकार शामिल होंगे। जयपुर के शोरगर आकर्षक इन्द्रधनुषी आतिशबाजी करवाएंगे। मसूरिया पहाड़ी पर लगी दुर्गादास की अश्वारुढ़ प्रतिमा भी मंच के तौर शामिल की जाएगी।

महापौर होंगे स्वागत समिति अध्यक्ष

दुर्ग गाथा आयोजन समिति के प्रवक्ता सुधांशु टाक ने बताया कि शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की स्वागत समिति का गठन किया गया है। इसमें स्वागताध्यक्ष नगर निगम के महापौर घनश्याम ओझा होंगे। समिति में जगतसिंह राठौड़, भागीरथ वैष्णव, मुकेश मोदी, श्याम कुम्भट, राजमल पारख, सुरेश गांधी, अजेंद्र अग्रवाल, अशोक छाजेड़, पीयूष डोसी, पवन वैष्णव, श्रवणकुमार मोदी, लालसिंह राजपुरोहित, डॉ. आनंद गोयल, डॉ. राम गोयल, सुरेश व्यास, नवनीत अग्रवाल, विनोद सिंघवी, राधेश्याम अरोड़ा, कुशाल सांखला, सत्यनारायण धूत, पुरुषोत्तम हिसारिया, विनोद जौहरी, रामनिवास चौधरी, रामनरेश यादव, छगनलाल गहलोत, शैलाराम सारण, लक्ष्मण सांखला, संदीप सिंघवी, नरेश जीरावला, रमेश कच्छवाह, आनंद मोदी, पुनाराम जांगिड़, कमल बाहेती, धनराज चौहान, सागर जोशी, शरद जैन, पप्पूराम डारा, नरेश बोथरा, राजेश अग्रवाल, गोपीकिशन मालानी, विनोद राजपुरोहित, ओमप्रकाश सोनी, महावीर लूणिया, शरद जैन, अरुण गहलोत, श्याम बाहेती, पारसमल जैन, हरीश लोहिया, गोपालसिंह राजपुरोहित, चंद्रेश शर्मा, प्रेमसिंह देवड़ा, योगेश माहेश्वरी, शैलेंद्र स्वामी, नटवरलाल व्यास, रामचंद्रसिंह जोधा, पुखराज टाक, लीला संचेती व माधवदास वैष्णव को सदस्य बनाया गया है।