
Photo AI
Jodhpur News: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार को हुई इस घटना का वीडियो मंगलवार शाम सामने आया, जिसमें एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हुए प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर जाती है। यह दृश्य कुछ सेकंड के लिए डरावना बन जाता है, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ महिला कॉन्स्टेबल अपनी सूझबूझ से हालात बदल दिए।
जानकारी के अनुसार, साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी। उसी दौरान शहनाज बानो नाम की महिला यात्री ट्रेन में चढ़ने लगीं। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और उनका पैर फिसल गया, जिससे वे सीधे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गईं। ऐसे हादसे अक्सर बड़े मामले बन जाते हैं, लेकिन यहां किस्मत और सूझबूझ दोनों ने साथ दिया।
घटना होते ही प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ महिला कॉन्स्टेबल नवीन ने बिना एक सेकंड गंवाए तेजी से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तुरंत महिला को खींचकर बाहर निकाल लिया। उनकी यह फुर्ती और साहस एक बड़ी घटना को टालने में कामयाब रहा। राहत की बात यह रही कि महिला यात्री को कोई चोट नहीं आई।
घटना के बाद वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी दी और कॉन्स्टेबल की सूझबूझ की सराहना की। वहीं डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने भी उनके साहसिक कदम की प्रशंसा करते हुए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी भी हालत में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
Updated on:
18 Mar 2026 04:16 pm
Published on:
18 Mar 2026 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
