18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Rape: महिला ने दर्ज कराया बलात्कार के प्रयास और लूट का मामला, एक आरोपी बाड़मेर जिले के विधायक का भाई

Rajasthan Crime Update: जोधपुर में एक ही मामले में महिला और उसके चाचा पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
Jodhpur Crime News, Family Dispute Jodhpur Case, Rajasthan Crime Update Jodhpur, Jodhpur Police Case Today, Assault Case Jodhpur Wedding, Jodhpur Rape Attempt Allegation, Barmer MLA Brother Controversy, Rajasthan Viral Crime News 2026, Jodhpur Airport Police Case, Wedding Fight Jodhpur Rajasthan, Property Dispute Crime Rajasthan, Jodhpur Breaking News Today, Rajasthan Double FIR Case, Crime News Rajasthan Hindi, Jodhpur Latest Crime Story

प्रतीकात्मक तस्वीर

जोधपुर। शहर के एक पुलिस थाने में एक महिला ने अपने ही चाचा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, लूट और बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में से एक बाड़मेर जिले के एक विधायक का भाई बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, महिला और उसके पति के खिलाफ भी शादी समारोह में हंगामा करने, मेहमानों से मारपीट करने और एसिड व मिर्ची स्प्रे फेंकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने चाचा को एक प्लॉट खरीदने के लिए 65 लाख रुपए दिए थे, लेकिन चाचा ने न तो प्लॉट दिया और न ही पैसे लौटाए। इस मामले को लेकर उसने समाज स्तर पर भी कई बार प्रयास किए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पीड़िता के अनुसार, दो दिन पहले वह अपने पति के साथ एक शादी समारोह में समाज के लोगों से बातचीत करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां उसके चाचा और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की।

कपड़े फाड़ने का आरोप

महिला का आरोप है कि शादी में मौजूद लोगों के सामने उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इसके बाद उसे पांडाल से दूर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी, जो एक विधायक का भाई है, उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर उसके चाचा और अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज

दूसरी तरफ, महिला के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि यह शादी उसकी भांजी की थी, जिसमें महिला और उसके पति बिना बुलाए पहुंचे थे। वहां दोनों ने अपने ही चाचा के साथ मारपीट की। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि महिला ने अपने पति के उकसावे पर शादी में आए मेहमानों पर एसिड और मिर्ची स्प्रे फेंका। इसके अलावा 70 लाख रुपए नहीं देने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के मामलों की जांच कर रही है।