4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: लॉरेंस का दुश्मन था पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर विक्की गोंडर

पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर विक्की गोंडर जोधपुर की जनता में दहशत पैदा करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का दुश्मन था।

2 min read
Google source verification
gangster lawrence vishnoi

lawrence vishnoi

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पंजाब पुलिस के एनकाउंटर में दस लाख रुपए के इनामी बदमाश विक्की गोंडर, पांच लाख के इनामी बदमाश प्रेमा लाहोरिया व सुखप्रीत सिंह के मारे जाने से दूसरे गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को कुछ राहत मिली है। रंगदारी के लिए जोधपुर की जनता में दहशत जगाने वाला लॉरेंस विश्नोई व पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर विक्की गोंडर उर्फ हरजिंदर सिंह एक-दूसरे के दुश्मन थे। विक्की गोंडर का भले ही एनकाउंटर हो गया हो, लेकिन लॉरेंस विश्नोई पर दूसरी गैंग से खतरा बरकरार है।

सुखा कहलवान नम्बर एक बदमाश

दरअसल, पंजाब में हार्डकोर सुखा कहलवान नम्बर एक बदमाश था। जबकि हरजिन्दर सिंह उर्फ विक्की गोंडर नम्बर दो का गैंगस्टर था। विक्की गोंडर व उसकी गैंग ने सुखा कहलवान की हत्या कर दी थी। अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला लॉरेंस सुखा कहलवान के सम्पर्क में था। लॉरेंस को उससे मदद मिलती थी, लेकिन सुखा की हत्या के बाद लॉरेंस उससे रंजिश रखने लगा था।

दो भाइयों की हत्या कराई थी

लॉरेंस के दो भाइयों की हत्या कराई थी विक्की ने पंजाब की कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस ने अपने प्रतिद्वंद्वी छोटू भाट पर गोलियों से जानलेवा हमला किया था, लेकिन वह बच गया था। तब से छोटू भाट भी लॉरेंस से बदला लेने की फिराक में है। उधर, विक्की गोंडर ने लॉरेंस के दो मौसेरे भाई की हत्या करवाकर दुश्मनी की आग में घी डाल दिया था। सीकर जिले में पूर्व सरपंच सरदार राव की हत्या के बाद राजू ठेहट भी लॉरेंस का विरोधी हो गया था। लॉरेंस से बदला लेने के लिए राजू ठेहट व विक्की गोंडर भी सम्पर्क में था।


कहलवान की हत्या कर डांस का वीडियो बनाया था

विक्की गोंडर व उसकी गैंग ने पंजाब के नम्बर एक गैंगस्टर सुखा कहलवान की हत्या की थी। फिर उसने बन्दूक की नोक पर पुलिसकर्मियों को न सिर्फ बंधक बनाया, बल्कि कहलवान के शव पर नृत्य कर वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने वर्ष २०१५ में रोपड़ से विक्की गोंडर को गिरफ्तार किया था, लेकिन अगले ही वर्ष वह नाभा जेल से भाग निकला था।

हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है लॉरेंस

रंगदारी के लिए सरदारपुरा सी रोड मोबाइल व्यवसायी वासुदेव इसरानी की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस विश्नोई को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। कानून व्यवस्था को खतरे की आशंका के चलते पुलिस उसे जोधपुर जेल में नहीं रखना चाहती थी। एेसे में उसे अजमेर की घूघरा घाटी स्थित हाई सिक्योरिटी जेल स्थानान्तरित कर दिया गया था। तब से वह उसी जेल में बंद है।