
rajasthan high court
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सभी प्रकृति के प्रकरणों के निस्तारण के लिए द्वितीय शनिवार 10 फरवरी को वर्ष 2018 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसके तहत हाईकोर्ट में 6 बैंचों का गठन किया गया है, जिनमें 2421 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं। वहीं जिला न्यायालयों में प्रत्येक न्यायालय की बैंच उसी न्यायालय कक्ष में ही आयोजित की जाएगी और सभी पीठासीन अधिकारी बतौर अध्यक्ष लोक अदालत की बैंचों में कार्य करेंगे। जबकि प्रत्येक बैंच में दो-दो अधिवक्ता सदस्य के रूप में सुनवाई करेंगे।
--
हाईकोर्ट में ये होंगी 6 बैंचें
बैंच प्रथम-कोर्ट सख्या ५ जस्टिस संदीप मेहता व अधिवक्ता प्रमिला आचार्य सदस्य
इस बैंच में नेशनल इंश्योरेंस, कन्टैम्प्ट्स और क्रिमिनल रिविजन सहित मेट्रिमोनियल मामलों की सुनवाई होगी
बैंच में कुल १००१ मामले सूचीबद्ध हैं।
बैंच द्वितीय-कोर्ट संख्या ६ जस्टिस पीके लोहरा व अधिवक्ता आरएस सलूजा सदस्य
इस बैंच में सीएमए, न्यू इंडिया एश्योरेंस, सिविल रिट, लेबर, विद्युत व पेंशन मामलों की सुनवाई होगी
इस बैंच में कुल ४१७ मामले सूचीबद्ध हैं।
बैंच तृतीय-कोर्ट संख्या ७ जस्टिस विजय विश्नोई व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश जोशी, सदस्य
इस बैंच में यूनाइटेड इंश्योरेंस, एमएसिटी व मेडिकल रीएम्बर्समेंट से सम्बंधित मामले होंगे।
बैंच में कुल २७९ मामले सूचीबद्ध हैं।
--
बैंच चतुर्थ-कोर्ट संख्या ९ डॉ. जस्टिस पीएस भाटी व अधिवक्ता विकास बालिया, सदस्य
इस बैंच में सीएमए, ओरिएंटल इन्श्योरेंस के मामलों की सुनवाई होगी।
बैंच में कुल २२० मामले सूचीबद्ध किए गए हैं।
बैंच पंचम- कोर्ट संख्या ११ जस्टिस विनीत माथुर व वरिष्ठ अधिवक्ता रवि भंसाली, सदस्य
इस बैंच में सीएमए विविध मामलों की सुनवाई होगी।
बैंच में कुल २५२ मामले सूचीबद्ध हैं।
--
बैंच षष्ठम- कोर्ट संख्या १२ जस्टिस मनोजकुमार गर्ग व वरिष्ठ अधिवक्ता जेएल पुरोहित, सदस्य
इस बैंच में आरएसआरटीसी, एमएसिटी विदाउट इंश्योरेंस, रैवेन्यू व वर्कर्स कम्पन्सेशन व सिविल रिट की सुनवाई होगी। इस बैंच में कुल २५२ मामले सूचीबद्ध हैं।
सभी बैंचों में सुबह १०.३० बजे से दोपहर १.१५ बजे तक व २ बजे से शाम ४ बजे तक सुनवाई होगी।
Published on:
8 Feb 2018, 10:14 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.