31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
video:क्या हुआ ऐसा कि विकास अधिकारी को आना पड़ा शौचालय देखने
Play video

video:क्या हुआ ऐसा कि विकास अधिकारी को आना पड़ा शौचालय देखने

विकास अधिकारी भाटी ने किया शौचालयों का भौतिक सत्यापन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Kawaraj Singh Setrawa

•

Updated: 1 Feb 2018, 10:37 AM IST

विकास अधिकारी भाटी ने किया शौचालयों का भौतिक सत्यापन


सेतरावा देचू विकास अधिकारी दिनेशसिंह भाटी ने बुधवार को सेतरावा क्षेत्र की जैतसर ग्राम पंचायत का दौरा किया। विकास अधिकारी भाटी ने जैतसर गांव में निर्मित शौचालयों की स्थिती का अवलोकन करते हुए स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शौचालयों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कार्डीनेटर हरीश बिस्सा भी उनके साथ में थे। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए विकास अधिकारी दिनेशसिंह भाटी ने कहा कि सभी लोग शौच त्याग के लिए शौचालय की आदत डालें। ख्ुालें में शौच नहीं करें ताकि खुलें में शौच करने से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके। इससे पुर्व उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामसेवक प्रेमसिंह भाटी से ग्राम विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामसेवक प्रेमसिंह भाटी, मुकेश कुमार, युवा नेता प्रभुसिंह, भीमसिंह, रतनसिंह, कंवराजसिंह, प्रेमसिंह, भगतसिंह व मानवेन्द्रसिंह आदि ने उन्हें गांव की समस्याओं से अवगत करवाया।