2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर के साड़ी शो रूम में वारदात, दुकानदार की नजरें बचा ५ महिलाएं अपने कपड़ों में छुपा ले गई साडिय़ां

कम्बल की ओट में महिलाओं ने पार की कीमती साडि़यां, जोधपुर के साड़ी शो रूम में वारदात  

2 min read
Google source verification
theft in saree shop

theft in saree shop

मसूरिया में बालाजी रोड स्थित साड़ी शो रूम में खरीदारी करने के बहाने पांच महिलाएं पांच कीमती साडिय़ां खुद के कपड़ों में छुपा कर चुरा ले गई दुकानदार को भनक तक नहीं लग पाई सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बालाजी रोड स्थित प्रतीक साड़ी सेंटर में दोपहर में पांच महिलाएं साड़ी खरीदने पहुंची दुकान का कर्मचारी साड़ी दिखाने लगा, तो उन्होंने बढिय़ा वाली साडिय़ां दिखाने को कहा। तब सेल्समैन उन्हें महंगी वाली साडिय़ां दिखाने लगा। इस दौरान महिलाओं ने दुकानदार की नजरें बचाकर खुली साडिय़ों के नीचे से एक एक कर पांच कीमती साडिय़ां खुद के कपड़ों में छुपा ली। फिर सभी बिना कोई साड़ी खरीदे वहां से निकल गई। बाद में दुकानदार ने साडिय़ां समेटनी शुरू की तो पांच साडिय़ां कम मिली। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो महिलाओं की करतूत सामने आ गई। दुकानदार संदीप ने आसपास के क्षेत्र में महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

मजदूर किसम की लग रही थी

दुकान मालिक प्रतीक गहलोत ने बताया कि मजूदर किस्म की दिखने वाली पांच औरतें उसकी दुकान पर आईं। उन्होंने विवाह उत्सव के लिए १ से दो हजार रेंज की साडि़यां दिखाने की बात कही। गहलोत के स्टाफ ने उन्हें अलग अलग साडि़यां दिखाईं। उनके कम्बल ओढ़े हुए थे। इसी कम्बल की ओट में महिलाओं ने नजर बचा कर साडि़यां पार कर लीं। गहलोत ने बताया कि ये कुल पांच साडि़यां थीं, जो उन्होंने चुराईं। इन पांच साडि़यों की कीमत करीब नौ हजार रुपए थी। साडि़यां तह करते हुए पांच साडि़यां कम मिलीं, तो स्टाफ के एक आदमी ने उन्हीं पांच महिलाओं पर शक जताया, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर उनका शक सही निकला। गहलोत ने कहा कि पुलिा रिपोर्ट से पहले उन्होंने आस-पास उन महिलाओं को ढूंढा, लेकिन जब वे नहीं मिलीं तब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।







Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग