16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिजोरम मॉडल की तर्ज पर होगा जोधपुर के गांवों का विकास: जिला प्रमुख

जोधपुर के गांवों में मिजारेम मॉडल की तर्ज पर काम होंगे। पांच दिवसीय मिजोरम यात्रा से लौटे जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी ने ये बात कही।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nidhi Mishra

Jun 08, 2016

villages to be developed on mizoram model, jodhpur

villages to be developed on mizoram model, jodhpur

जिला प्रमुख पुनाराम चौधरी ने पांच दिवसीय मिजोरम यात्रा में ग्रामीण विकास के कार्यों का अवलोकन किया। वे पंचायतराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल के साथ राज्य स्तरीय दल के साथ मिजोरम गए थे।

जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी ने बताया कि मिजोरम सरकार के सहयोग से यह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें आइजोर व पोलासिव जिले की पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर वहां चल रहे विकास कार्यो को देखा।

READ ALSO: आसाराम ने कहा, जेल आया था तो दो बीमारियां थीं, फिर चार से आठ हो गईं

साथ ही वहां रबड़ प्लांट, कॉफी प्लांट, पॉली हाउस व छोटे पुलों के निर्माण कार्यो का अवलोकन कर वहां के अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही वहां चल रहे स्वच्छ भारत मिशन के कार्यो के बारे में गांव के लोगों से जानकारी प्राप्त की। वहां चल रहे बेहतर कार्य यहां कैसे हो सके इस संबंध में सभी विकास अधिकारियों की एक बैठक बुला कर उन्हें कियान्वति करने के लिए प्रयास प्रारंभ किए जा रहे है।