16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीरेंद्र सिंह ने हुड्डा पर पलटवार कर चुनाव लडऩे की चुनौती को स्वीकारा

केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार कर चुनाव लडऩे की चुनौती को स्वीकार

3 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Jan 03, 2017

chaudhary birendra singh

chaudhary birendra singh

जींद। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार कर चुनाव लडऩे की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा है कि अब से उचाना हल्के को विधायक प्रेमलता संभालेंगी और किलोई हलके को मैं संभालूगां। केन्द्रीय इस्पात मंत्री ने यह बात उचाना उपमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुई कही।

गौरतलब है कि दिसंबर माह में सांपला में भाजपा की सुशासन रैली में केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ. बीरेंद्रसिंह डूमरखां द्वारा गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की चुनौती दी थी और दो दिन बाद ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीरेन्द्र सिंह की इस चुनौती को स्वीकार कर लिया था।

हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को इसके लिए लिए दो वर्ष इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल और राज्यसभा से इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में आना चाहिए। हुड्डा ने दावा किया था कि वह तो केवल चुनाव में पर्चा भरने ही भेरेंगे ,चुनाव तो क्षेत्र की जनता ही लड़ेगी। इस चुनाव में जिसकी हार होगी, उसे राजनीति से संन्यास लेना पड़ेगा। बीरेंद्र ङ्क्षसह ने हुड्डा पर पलटवार कर कहा कि उचाना हल्के को विधायक प्रेमलता संभालेंगी और वह खुद किलोई हलके को संभालेंगे।

बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि उचाना में बन रही नई अनाज मंडी के 6 एकड़ क्षेत्र में शहर की ओर एक पार्क भी विकसित किया जाएगा। नई अनाज मंडी का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। जिस पर लगभग एक सौ करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी। इस मंडी के बन जाने से न केवल जींद बल्कि प्रदेश के कई जिलों के किसानों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं देश लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कर रहा हैं। पिछले दो-तीन वर्षो में प्रदेश एंव देश ने हर क्षेत्र में आशातीत उन्नति की हैं। भविष्य में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास का यह सिलसिला जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार द्वारा बड़े-बड़े गांव में राष्ट्रीय स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने पर विचार किया जा रहा हैं। इन खेल स्टेडियमों के बन जाने से युवाओं को खेल के लिए जहां एक मंच अच्छा मिलेगा, वहीं देश स्वास्थ्य की ओर भी एक कदम आगे बढ़ाएगा। जिससे युवाओं को रोजगार तो मिलेगें ही साथ ही वे नशे जैसी बुराई से भी दूर हो जाएगें।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश एवं प्रदेश के विकास के लिए उसके नागरिकों को शिक्षित होना बहुत जरूरी होता हैं। अपने बच्चों को बेहतरीन उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध करवाएं। शिक्षा ही तरक्की के रास्ते खोल सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा में आगे बढऩे की ललक है। इस सोच को और विकसित करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।

प्रदेश में कबाड़ से लोहा बनाने का कारखाना लगाने की प्लॉनिंग
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि सरकारी नौकरियों की संख्या सीमित हैं, लेकिन युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में एक लोहे का बड़ा कारखाना लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस कारखाने में उत्पाद तैयार करने के लिए कंडम वाहनों व अन्य अन्य कंडम लोहे की चीजों को बाजार वैल्यू से अधिक कीमत पर खरीदा जाएगा। इस कारखाने के स्थापित होने पर 5 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से तथा इससे भी अधिक संख्या में लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले की जमकर प्रशंसा की और कहा कि इस फैसले से लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। यह फैसला देश के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इस फैसले से लोगों को बैंक लोन 6 से 8 प्रतिशत ब्याज दर से मिलने शुरू हो जाएगें। नोटबंदी के बाद 14 लाख करोड़ रूपए की करंसी बैंकों में जमा हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्तासीन होने से पहले देश की जनता से जो वायदे किये थे,उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की देश हित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भविष्य में भी फैसले लेते रहेगें।

ये भी पढ़ें

image