
Voter awareness comedy drama staged in Manila Pg college jodhpur
जोधपुर. राजस्थान पत्रिका और फेसबुक के शुद्ध का युद्ध साझा अभियान के तहत मंगलवार को कमला नेहरू नगर स्थित महिला पीजी महाविद्यालय में मतदान है सबका अधिकार विषयक हास्य नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का पत्रिका टीवी और फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया गया।
चुटीले अंदाज में मतदान का महत्व बताया
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आकांक्षा सिंहल लिखित व निर्देशित इस नाटक में बड़े ही चुटीले अंदाज में मतदान का महत्व बताया गया। नाटक में फिल्मी संवादों के साथ मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए प्रेरित करने का दृश्य शानदार बन पड़ा तो जो लोग मतदान के दिन छुट्टी मनाना चाहते हैं, उन्हें मतदान करने की अहमियत बताई गई। नाटक में रक्तदान के साथ ही रक्तदान, नेत्रदान और क न्यादान का भी महत्व बताया गया।
किरदार निभाया
नाटक में साक्षी जोशी व हिमान उपाध्याय ने होस्ट, खुशबू पंवार ने मंजू, निशिता गोयल ने चंगू, आयशा नाज ने बहन, निकिता रांकावत ने भाई, प्रीतिकौर ने माता, सपना माथुर ने बूथ ऑफिसर रमेश, नेहा राठौड़ ने ऑफिसर की भूमिका निभाई। आरती राठौड़ ने मतदाता, आशिका ने मतदाता-2, सीमा इसरानी, संगीता आसेरी, ओएशीन व दिव्या पंवार ने 7 दिसंबर 2018 के बैनर होल्डर, वंदना राठौड़ व वर्षा ने जनता का किरदार निभाया। वहीं पायल ने रक्तदान प्रचारक, निकिता ने नेत्रदान प्रचारक और शोभा ने कन्यादान प्रचारक होल्डर दिखा कर सामाजिक सरोकार के संदेश दिए। इस मौके कॉलेज के प्रिंसिपल मनोरमा उपाध्याय ने मतदान का महत्व बताया। जयनारायण व्यास शिक्षण संस्थान से जुड़े महिला पीजी महाविद्यालय की गवर्निंग कौंसिल के सचिव एस पी व्यास और विज्ञान संकाय के निदेशक प्रो. अचलेश्वर बोहरा ने अगवानी की।
Published on:
27 Nov 2018 09:12 pm
