
Rajasthan Ka Ran, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi
अविनाश केवलिया/जोधपुर. शत-प्रतिशत मतदान के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। मतदाता जागरूकता का यह अभियान अगर सफल होता है तो हमारे जिले में औसत एक वोटर को मतदान कक्ष के अंदर मात्र 33 सैकंड का समय ही मिलेगा। यह शायद सुनने में कुछ अजीब लगे लेकिन सत्य है। लेकिन इसके उलट पुरानी परिपाटी यह बताती है कि जिले में औसत 60-70 प्रतिशत ही मतदान होता है। ऐसे में जो 30 प्रतिशत लोग मतदान नहीं करते उनका समय मतदाता को मिलता है। इसी कारण 33 सैकंड का यह समय बढ़ कर 45-50 सैकंड तक हो जाता है।
ऐसे समझें जिले का गणित
-24 लाख 68 हजार 689 जिले में कुल वोटर
- 2532 कुल बूथ हैं जिले में
- 974 वोटर औसत एक बूथ पर जिले में
- सुबह आठ बजे से शाम पंाच बजे तक वोटिंग समय
- 32 हजार 400 सैकंड चलेगी वोटिंग
- 33 सैकंड के करीब औसत एक मतदाता को मिलेगा समय
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का गणित
फलोदी
प्रति बूथ औसत वोटर -914
आदर्श वोटिंग हो तो प्रति वोटर समय - 35 सैकंड
पिछले चुनाव में मतदान - 73 प्रतिशत
जोधपुर शहर
प्रति बूथ औसत वोटर - 1124
आदर्श वोटिंग हो तो प्रति वोटर समय - 28 सैकंड
पिछले चुनाव में मतदान-65 प्रतिशत
भोपालगढ़
प्रति बूथ औसत वोटर - 944
आदर्श वोटिंग हो तो प्रति वोटर समय - 34 सैकंड
पिछले चुनाव में मतदान - 64 प्रतिशत
ओसियां
प्रति बूथ औसत वोटर - 952
आदर्श वोटिंग हो तो प्रति वोटर समय - 34 सैकंड
पिछले चुनाव में मतदान - 75 प्रतिशत
लूणी
प्रति बूथ औसत वोटर - 967
आदर्श वोटिंग हो तो प्रति वोटर समय - 33 सैकंड
पिछले चुनाव में मतदान - 76 प्रतिशत
सरदारपुरा
प्रति बूथ औसत वोटर - 1104
आदर्श वोटिंग हो तो प्रति वोटर समय - 29 सैकंड
पिछले चुनाव में मतदान - 70 प्रतिशत
शेरगढ़
प्रति बूथ औसत वोटर - 859
आदर्श वोटिंग हो तो प्रति वोटर समय - 37 सैकंड
पिछले चुनाव में मतदान - 79 प्रतिशत
लोहावट
प्रति बूथ औसत वोटर - 862
आदर्श वोटिंग हो तो प्रति वोटर समय - 37 सैकंड
पिछले चुनाव में मतदान - 76 प्रतिशत
बिलाड़ा
प्रति बूथ औसत वोटर - 958
आदर्श वोटिंग हो तो प्रति वोटर समय - 33 सैकंड
पिछले चुनाव में मतदान - 68 प्रतिशत
सूरसागर
प्रति बूथ औसत वोटर - 1192
आदर्श वोटिंग हो तो प्रति वोटर समय - 27 सैकंड
पिछले चुनाव में मतदान - 68 प्रतिशत
मतदान कक्ष की प्रक्रिया
स्टेप-1- सबसे पहले मतदान अधिकारी प्रथम पर्ची के आधार पर मतदाता सूची में नाम देखेगा। इसके बाद वोटर आईडी से फोटो व नाम मिलान करेगा।
स्टेप-2- मतदान अधिकारी द्वितीय अमिट स्याही लगाएगा।
स्टेप-3- संतुष्ट होने पर पीआरओ ईवीएम बैलेट यूनिट को एक्टिव करेगा।
स्टेप-4- मतदान होने के बाद वीवीपेट मशीन में 7 सैकंड तक वोट देख सकेंगे।
Published on:
26 Nov 2018 11:08 am
