तीस एमएम बारिश में ही सड़कों पर जमा पानी, राहगीर परेशान
बारिश से प्रदूषण कुछ कम हुआ, हवा में स्वच्छता से राहत
जोधपुर. शुक्रवार को शहर तेज हवा चली। दोपहर और शाम को रुक-रुक कर कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी। कुछ मिनट में ही चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सूरसागर, प्रतापनगर, रातनाडा, पावटा और मंडोर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ और राहगीर परेशान। शहर में कहीं तीस एमएम बारिश हुई तो कहीं इससे थोड़ी ज्यादा, लेकिन इस मामूली बारिश ने ही शहर की सड़कों पर जल निकासी की पोल खोल दी।
हवा में नमी, मौसम सर्द
बारिश से हवा में नमी बढ़ जाने से मौसम सर्द हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शहर में औसत बारिश 30.4 एमएम मापी गई।
हवा में प्रदूषण घटा
बारिश होने से हवा में प्रदूषण की मात्रा घट गई। पिछले 24 घंटे में शहर में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 66 रहा, जो सामान्य माना जा रहा है। प्रदेश का औसम एक्यूआइ 57 तथा देश का औसत एक्यूआइ 63 रहा।
———————-
मौसम वॉच
अधिकतम तापमान -30.6 डि.से.
न्यूनतम तापमान – 18.6 डि.से.
आर्द्रता अधिकतम – 81 प्रतिशत
आर्द्रता न्यूनतम – 36 प्रतिशत
बारिश – 30.4 एमएम
———————-
हवा की स्वच्छता : कहां कितना एक्यूआइ
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड – 57
हाथी चौक – 60
खोडियाल नगर- 64
सरस्वती नगर – 55
सरदारपुरा – 56