8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

65 दिनों के बाद जब नहर में आया पानी तो खिल उठे अधिकारियों के चेहरे, पूजन कर किया स्वागत, देखें VIDEO

प्रदेश में जयपुर सहित 16 बड़े शहरों में पीएचईडी को पेयजल संकट के चलते वाटर टैंकर चलाने पड़े, लेकिन जोधपुर शहर में इसकी नौबत ही नहीं आई

Google source verification

जोधपुर। इंदिरा गांधी कैनाल के 65 दिन के क्लोजर के बाद गुरुवार आधी रात बाद जोधपुर पानी पहुंचा। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने पानी का पूजन किया। इस बार पीएचईडी की जल बचत और कुशल प्रबंधन के चलते शहर में नहरबंदी के दौरान पहली बार पेयजल किल्लत नहीं झेलनी पड़ी।


प्रदेश में जयपुर सहित 16 बड़े शहरों में पीएचईडी को पेयजल संकट के चलते वाटर टैंकर चलाने पड़े, लेकिन जोधपुर शहर में इसकी नौबत ही नहीं आई। नहरबंदी के दौरान कायलाना-तख्तसागर और सुरपुरा बांध लबालब भरे रहे। नहरबंदी के दौरान पीएचईडी ने इन जलाशयों में पानी आपातकाल के रिजर्व रखा। नहर में पोंडिंग सिस्टम से संचित पानी से पेयजल जरूरत को पूरा किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़