6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रम की बूंदो से निखरा जांबा तालाब, आमजन ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

श्रम की बूंदो से निखरा जांबा तालाब, आमजन ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

3 min read
Google source verification
amritam jalam campaingn by rajasthan patrika

जोधपुर जिले के रुड़कली ग्राम के ऐतिहासिक जांबा तालाब पर शनिवार सुबह विश्नोई समाज की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित गांव के सभी 36 कौम के लोगों ने श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। फोटो : एसके मुन्ना

amritam jalam campaingn by rajasthan patrika

राजस्थान पत्रिका के महाभियान अमृतम् जलम् के तहत सामूहिक श्रमदान का शुभारंभ जंभेश्वर मंदिर के महंत बगड़ूदास व सरपंच कोजाराम, पूर्व सरपंच अप्पाराम बाबाल, जोराराम सिंवर, खंगार धायल आदि जलाशय से मिट्टी निकालकर किया। फोटो : एसके मुन्ना

amritam jalam campaingn by rajasthan patrika

करीब तीन घंटे तक चले श्रमदान कार्यक्रम में तालाब में मिट्टी की खुदाई से लेकर तालाब के कैचमेंट एरिया में अंग्रेजी बबूल के पेड़ों को देखते ही देखते साफ किया गया। फोटो : एसके मुन्ना

amritam jalam campaingn by rajasthan patrika

अमृतम जलम अभियान में विश्नोई समाज की महिलाओं के साथ गांव की अन्य जाति की महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों व युवाओं ने उत्साह से श्रमदान किया। गुरु जंभेश्वर के जयकारों और मंगलगीतों के बीच श्रमदान में हर कोई आहुतियां देने के लिए उतावला नजर आया। फोटो : एसके मुन्ना

amritam jalam campaingn by rajasthan patrika

महिलाएं अपनी सास, ननद, देवराणी जेठानी, भाभी व अन्य आस पड़ौस की महिलाओं के साथ समूह के रूप में मंगल गीत गाते हुए जांबा तालाब पहुंची और श्रमयज्ञ में अपनी आहुतियां प्रदान की। फोटो : एसके मुन्ना

amritam jalam campaingn by rajasthan patrika

धार्मिक महत्व से जुड़े प्राचीन जलाशय के बारे में ऐसी मान्यता है कि गुरु जंभेश्वर भगवान बिश्नोई धर्म की स्थापना के बाद धर्म प्रचार प्रसार के लिए भ्रमण के दौरान जलाशय की पाल पर भी कुछ देर विश्राम किया था। इसी वजह से जलाशय का नाम जांबा तालाब पड़ गया। फोटो : एसके मुन्ना

amritam jalam campaingn by rajasthan patrika

वर्तमान में यह तालाब वन्यजीवों और मवेशियों सहित आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए जीवन दायक साबित हो रहा है। अमृत जलम अभियान के अंत में रामनिवास बुधनगर ने सभी ग्रामवासियों को जांबा तालाब और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। फोटो : एसके मुन्ना