9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर-पश्चिमी भारत से अगले सप्ताह से छटेंगे बादल

jodhpur news - 20 दिन विलंब से आया था मानसून, इतने ही दिन की देरी से होगी वापसी- तेज हवा के साथ पड़े छींटे, पारा लुढक़ा
less than 1 minute read
Google source verification
उत्तर-पश्चिमी भारत से अगले सप्ताह से छटेंगे बादल

उत्तर-पश्चिमी भारत से अगले सप्ताह से छटेंगे बादल

जोधपुर. मारवाड़ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता के कारण गुरुवार को भी रिमझिम से लेकर मध्यम बरसात का दौर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। इस दौरान बादल हट जाएंगे। करीब एक पखवाड़े बाद मानसून की जैसलमेर से विदाई होने की संभावना है।
इस बार मानसून करीब 20 दिन की देरी से आया था ऐसे में मानसून के इतनी ही देरी से वापस लौटने का अनुमान है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में अब तक औसत से सबसे अधिक बारिश हो चुकी है।

सूर्यनगरी में गुरुवार अलसुबह ही मौसम पलटने लगा। शहरवासियों की नींद तेज हवा के झोंकों के साथ खुली। सुबह 6.30 बजे रिमझिम बरसात शुरू हो गई और मौसम में ठंडक घुल गई। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन चढऩे के साथ बादल हटते गए और धूप निकलने लगी। दोपहर होते-होते तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हवा में नमी अधिक होने के कारण दोपहर में हल्की उमस व्याप्त हो गई। शाम को भी मौसम ठीक रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी हल्की से लेकर मध्यम बरसात हुई। फलोदी, लोहावट, आगोलाई, बाप सहित कई क्षेत्रों में छींटे गिरे।

बाड़मेर और जैसलमेर में भी बादलों का मौसम रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 22.8 व अधिकतम 36.2 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 24.9 व दिन का 35 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग