2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्यनगरी : 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने दी गर्मी से राहत

थार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा ने दिलाई गर्मी से कुछ राहत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Abhinav singh Chouhan

•

Updated: 13 Jun 2018, 6:02 PM IST

weather news jodhpur

सूर्यनगरी : 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने दी गर्मी से राहत

जोधपुर। सूर्यनगरी सहित संभाग के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह से ही तेज हवा के झोंकों से गर्मी से कुछ निजात मिली। उमस से परेशान लोगों के लिए ठंडी हवा के झोंके और बादलों की आवाजाही राहत का संदेश लेकर आई। जोधपुर में सुबह सुबह करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही थी हवा चलने के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी हुई थी बादलों के आवरण के कारण सूरज भी छिपा रहा मौसम सुहाना रहने से लोगों को एक अरसे बाद तपिश से छुटकारा मिला सूर्यनगरी में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया हवा में आद्रता 64% रही जिससे तेज हवा के झोंकों से हल्की ठंडी हवा का भी एहसास हो रहा था दिन का तापमान भी 40 डिग्री के भीतर रहा मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की उम्मीद है।