12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्यनगरी में तापमान लुढ़का, सर्दी आई स्वेटर लाई

आसमान साफ होने और धूप में तीखापन कम होने से अब तापमान लुढ़कने लगा है

2 min read
Google source verification
weather news,jodhpur news in hindi,weather news of jodhpur,

weather news,jodhpur news in hindi,weather news of jodhpur,

जोधपुर . आसमान साफ होने और धूप में तीखापन कम होने से अब तापमान लुढ़कने लगा है। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में बीती रात पारा ९ डिग्री पहुंच गया जो इस सीजन का न्यूनतम तापमान है। जोधपुर में भी रात का तापमान १६.१ डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने आने वाले समय में तापमन के और अधिक लुढ़कने की संभावना जताई है।

आसमान लगभग साफ रहेगा

सूर्यनगरी में बीती रात तुलनात्मक रूप से ठण्डी रही। तापमान में कल के मुकाबले करीब दो डिग्री की गिरावट आने से शहरवासियों को गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को मोटे कपड़े पहनने पड़े। सूरज के क्षितिज पर आने के बाद ठण्ड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा। दोपहर होते-होते पारा करीब ३५ डिग्री पर पहुंच गया। इससे दोपहर में तेज धूप में तपिश महसूस हो रही थी। शाम ढलने के बाद मौसम सामान्य हुआ। रात को फिर से सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू किया। ग्रामीण इलाकों में भी एेसा ही मौसम रहा।बाड़मेर और जैसलमेर के तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिली। बाड़मेर में रात का तापमान २०.३ औरजैसलमेर में यह २१.५ डिग्री मापा गया।सूर्यनगरी में बीती रात तुलनात्मक रूप से ठण्डी रही। तापमान में कल के मुकाबले करीब दो डिग्री की गिरावट आने से शहरवासियों को गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को मोटे कपड़े पहनने पड़े। सूरज के क्षितिज पर आने के बाद ठण्ड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा। दोपहर होते-होते पारा करीब ३५ डिग्री पर पहुंच गया। इससे दोपहर में तेज धूप में तपिश महसूस हो रही थी। शाम ढलने के बाद मौसम सामान्य हुआ।। तापमान में कल के मुकाबले करीब दो डिग्री की गिरावट आने से शहरवासियों को गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को मोटे कपड़े पहनने पड़े।

आज का मौसम
सूर्योदय सुबह ६.४७

सूर्यास्त शाम ५.५६

चंद्रोदय शाम ५.०२
चंद्रास्त अलसुबह ४.१२

पूर्वानुमान- आसमान लगभग साफ रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग