2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ जो देशभर के एम्स को छोड़कर बांग्लादेशी पहुंचे जोधपुर

- साधारण बीमारियों के लिए भी हजारों मील दूर आकर कराएंगे इलाज

2 min read
Google source verification

image

rameshwar bera

Apr 14, 2017

jodhpur news, aiims medical news, hindi news

jodhpur news, aiims medical news, hindi news

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में अक्सर जटिल बीमारियों के इलाज के लिए मरीज आते हैं लेकिन यहां अब दूसरे देशों से साधारण बीमारियों का इलाज कराने के लिए भी मरीज आने लगे हैं। यहां पिछले साल अपने बेटे के इलाज के दौरान एम्स की सेवाओं से संतुष्ट एक पिता अपने साथ दो दोस्तों को यहां लेकर आया है। जिन्हें कमर दर्द और घूटने में जैसी आम शिकायत है।

सबसे बड़ी बात ये है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका से कलकता, पटना एम्स और दिल्ली एम्स नजदीक है सीधी फ्लाइट पड़ती है लेकिन तीनों ने जोधपुर एम्स को इन बड़े चिकित्सा संस्थानों से ज्यादा तरजीह दी है। कमर दर्द और पंजे में दर्द जैसी साधारण बीमारियों का इलाज ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन पिछले साल मुर्शीहरहमान मुल्लाह ने अपने बेटे शफात का इलाज यहां कराया था। यहां उसकी सफल सर्जरी के बाद वह जल्द ही लौट गया। यहां की सर्विस और इलाज के कॉन्सेप्ट से वह इतना प्रभावित हुआ कि अपने साथ वह ढाका से दो दोस्तों को लेकर गुरुवार को जोधपुर एम्स पहुंचा। यहां उसे एमएस ऑफिस सेंक्शन में विशेष सेवाएं देकर बिना लाइन में खड़े किए डॉक्टर से मिलवाया है। जहां उसका इलाज शुरू किया गया है।

किसी को कोई जटिल बीमारी नहीं

यूरोलॉजी विभाग में फजलूल हक मुल्लाह (४१) ने डॉ. गौतम चौधरी को दिखाया। उसे यूरेनरी टे्रक्सट इंफेक्शन पाया गया है। उसे एक्सरे और कई परीक्षण कराए हैं। डॉ. चौधरी ने बताया कि फजलूल को कोई जटिल बीमारी नहीं है। उसका इलाज आसानी से यहां किया जा सकता है। उसकी पत्नी आफरीन सुल्ताना के पैर के पंजे में दर्द है। तीसरे जमाल नासिर की कमर में दर्द है। दोनों ने ऑर्थोपेडिक्स विभाग में दिखाया गया है। यहां डॉक्टरों ने उनका कुछ टेस्ट कराए हैं। जिसकी रिपोर्ट आने पर इलाज किया जाएगा।

इन्होंने यह कहा

इनमें से एक मुर्शीहर रहमान पहले आ चुका हैं। उसके बेटे के सफल इलाज के बाद वह इस बार अपने तीना दोस्तों को लेकर आया है। इन्हें एमएस ऑफिस से विशेष सेवाएं दी जाएगी। - डॉ. अरविन्द सिन्हा, अस्पताल अधीक्षक, एम्स जोधपुर।

Story Loader