9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की लकड़ी से पीट-पीट कर हत्या, शव जला घर से बाहर फेंका

एक महिला ने अपने पति को शुक्रवार को लकड़ी से पीट-पीट कर मार डाला।
less than 1 minute read
Google source verification
murder

आसोप। एक महिला ने अपने पति को शुक्रवार को लकड़ी से पीट-पीट कर मार डाला। पत्नी ने अपने पति को मारने के बाद उसकी लाश को घर में ही जलाया और घसीटकर घर के बाहर रास्ते पर फेंक दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर गई। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। हत्या की आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक के पिता गोविंदराम मोची ने आसोप थाने में मृतक की पत्नी ललिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राथमिकी में उसने लिखा कि उसका पुत्र मृतक मनोहर व पुत्र वधु ललिता उनसे अलग मकान में रहते है।

अलग होने के लिए वह कई बार झगड़ा भी करती थी। ललिता अपने पति को पीपाड़ रहने के लिए दबाव बना रही थी।

मैंने ललिता को समझाने की भी कोशिश की तो ललिता ने कहा कि मेरे पापा ने कहा कि तुम दोनों यहां आकर रहो। यदि पति नहीं माने तो उसको मार दो।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग