1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब टाइगर-लॉयन पर भी यूं मंडराने लगा कोरोना का खतरा, माचिया जैविक उद्यान के वन्यजीवों को बचाने के प्रयास

केन्द्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण (सीजेडए ) ने न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स चिडिय़ाघर में एक बाघिन को कोराना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार को देश के सभी चिडिय़ाघरों के प्रशासन को नए निर्देश जारी किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
wild animals at machia biological park are not safe of coronavirus

अब टाइगर-लॉयन पर भी यूं मंडराने लगा कोरोना का खतरा, माचिया जैविक उद्यान के वन्यजीवों को बचाने के प्रयास

जोधपुर. केन्द्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण (सीजेडए ) ने न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स चिडिय़ाघर में एक बाघिन को कोराना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार को देश के सभी चिडिय़ाघरों के प्रशासन को नए निर्देश जारी किए हैं। कायलाना रोड स्थित माचिया जैविक उद्यान में सीजेडए के नए निर्देश के बाद केट फेमिली के टाइगर, लॉयन और पैंथर और बंदरों पर भी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं।

निर्देशों में कहा गया है कि यदि वन्यजीवों में किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि होने पर जिला प्रशासन अथवा आपदा प्रबंधन अधिकारियों से सम्पर्क कर हर तरह की सहायता ली जा सकती है। जोधपुर के माचिया जैविक उद्यान में अलग-अलग एन्क्लोजर्स के वन्यजीवों पर कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई तरह के बदलाव किए गए है। सीजेडए के नए निर्देशानुसार माचिया जैविक उद्यान के वन्यजीवों पर 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।

माचिया में दो टाइगर, तीन लॉयन और पांच पैंथरवन्यजीव चिकित्सक डॉ. श्रवणसिंह राठौड़ ने बताया कि माचिया जैविक उद्यान में कुल 20 तरह की प्रजातियां हैं। इनमें केट फेमिली के दो टाइगर, तीन लॉयन और पांच पैंथर हैं। इसके अलावा डॉग (केनिडी) फेमिली के 17 और बंदरों की संख्या 9 है जिन पर कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही हैं।

Story Loader