5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीबों का पैसा वापस दिलाने के लिए सजा भुगतने को तैयार: गहलोत

मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा

less than 1 minute read
Google source verification
गरीबों का पैसा वापस दिलाने के लिए सजा भुगतने को तैयार: गहलोत

गरीबों का पैसा वापस दिलाने के लिए सजा भुगतने को तैयार: गहलोत

जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जोधपुर में संजीवन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के मामले में केन्द्रीय गजेन्द्रसिंह शेखावत को फिर जमकर घेरा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री शेखावत की ओर से दर्ज कराए गए मामले में कहा कि गरीबों के हक का पैसा वापस दिलाने के लिए मैं सजा भुगतने के लिए भी तैयार हूं।

बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में इंटरनेशनल एक्सपो का शुभारंभ करने आए गहलोत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने संजीवन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संजीवन क्रेडिट सोसायटी के पीड़ित लगातार उनके पास आ रहे हैं। गरीबों की गाढ़ी कमाई चली गई। कई मामले तो ऐसे हैं जिनके लाखों रुपए डूब गए। पीड़ितों की बातें सुनकर आंखों में आंसू आ जाते हैं। केन्द्रीय मंत्री को उनका पैसा लौटाने के लिए आगे आना चाहिए।

नए जिले-संभाग गुड गवर्नेंस का हिस्सा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए जिले और संभाग बनाना गुड गवर्नेंस का हिस्सा है। इससे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश बड़ा है। ज्यादा जिला बनाने से गुड गवर्नेस का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सहजता से मिल सकेगा।

निजी अस्पताल समझें सेवा भाव

निजी चिकित्सकों की बात हमनें सुनी थी। उन्होंने जो कहा वह कर दिया। बिल में कुछ करेक्शन भी किए। वे राजी भी हो गए थे। अचानक ऐसा क्या हुआ कि वे विरोध में उतर आए। चिकित्सकों से अपील करता हूं कि वे यह बात समझने का प्रयास करें कि राइट टू हेल्थ बिल उनके और जनता के हित में है। उन्होंने निजी अस्पतालों को यह भी याद दिलाया कि उनका ध्येय सेवा का होना चाहिए।