16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर में पुलिस वाहन की टक्कर से महिला की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जोधपुर के लूनी क्षेत्र में पुलिस की चेतक वाहन की चपेट में आने से मवेशी चरा रही महिला की मौत हो गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए। महिला को मौके पर छोड़ पुलिसकर्मी अस्पताल चले गए। नाराज ग्रामीणों ने शव के साथ रास्ता जाम किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur 4 policemen injured

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम (फोटो- पत्रिका)

जोधपुर: लूणी थाना क्षेत्र के काणी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुलिस की चेतक (डायल 112) वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।


हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है और ग्रामीणों ने शव के साथ रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, काणी गांव में दाता मान सिंह सर्कल के पास यह हादसा उस समय हुआ, जब एक महिला मवेशी चराने के लिए खेत की ओर जा रही थी।


इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही डायल 112 की चेतक वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों ने रास्ता जाम किया


हादसे के बाद पुलिसकर्मी घायल होने के बावजूद वाहन को वहीं छोड़कर चारों घायलों को लेकर अस्पताल चले गए, लेकिन मृतक महिला को घटना स्थल पर ही छोड़ दिया गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ रास्ता जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया।


ग्रामीणों को समझाने का प्रयास


सूचना मिलते ही लूणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की पहचान और शव पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल, क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।