
man kidnapped, man threatened by woman, fake rape case, fake rape cases in jodhpur, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में चयनित युवक को एक महिला ने एसयूवी खरीदने के बहाने झालामण्ड बुलाकर कमरे में बंद कर दिया और बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर पचास लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिचितों के मौके पर पहुंचने के बाद युवक को छोड़ दिया गया, लेकिन महिला की लगातार धमकियों से परेशान युवक ने पुलिस में युवती व दो अन्य के मामला दर्ज कराया है। कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि पचपदरा (बाड़मेर) के गोदावास कलां निवासी सुनील बेनीवाल पुत्र देवाराम विश्नोई की शिकायत पर एक महिला दो अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर धमकाने व रुपए मांगने का मामला दर्ज किया गया है। मामले में नामजद महिला जोधपुर जिले के एक गांव की रहने वाली बताई जाती है।
आरोप है कि गत दो से सात सितम्बर के बीच आरोपी महिला ने सुनील के मोबाइल पर फोन कर उसके पिता की एसयूवी खरीदने की पेशकश की। इसके बाद महिला सुनील से रोज दो-तीन बार बातचीत करने लगी। 16 सितम्बर को महिला ने सुनील को झालामण्ड के मीरानगर बुलाया। वहां महिला के साथ एक अन्य महिला व पुरुष पहले से मौजूद थे। तीनों ने सुनील को एक कमरे में ले गए और मारपीट कर कपड़े उतारने के बाद मोबाइल व गाड़ी की चाबी छीन ली और बंदी बना लिया। महिला ने सुनील के मोबाइल से ही उसके पिता को फोन लगाया और सुनील को बंदी बनाने की जानकारी देते हुए छोडऩे के बदले 50 लाख रुपए मांगे। साथ ही धमकी दी कि रुपए नहीं दिए तो बलात्कार के मामले में फंसा दिया जाएगा। सुनील के पिता उस समय सांचौर में थे। उन्होंने जोधपुर में मौजूद परिचित श्यामलाल, शेराराम, मनीष, भोमाराम व बीस-बाइस अन्य को मौके पर भेजा। ये लोग सुनील को छुड़ाकर ले गए। अब महिला घरवालों को फोन कर 25 लाख रुपए मांग रही है।
बातचीत के बाद पहुंचे थाने
युवक के पिता व परिचितों ने युवती से बातचीत कर वास्तविकता जानने का प्रयास किया, लेकिन वह पच्चीस लाख रुपए न मिलने तक बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकियां देती रही। इससे परेशान होकर पीडि़त ने पुलिस की शरण ली और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
Updated on:
27 Sept 2018 10:01 am
Published on:
27 Sept 2018 10:01 am
